फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गंभीर अपराधों की विवेचना में तेजी लाएं : डीआईजी

विज्ञापन
एसएसपी, एसपी व अन्य पुलिस अधिकारियों के साथ बैठक करते डीआईजी दीपक कुमार - फोटो : CITY OFFICE
विज्ञापन
अलीगढ़ परिक्षेत्र के उप महानिरीक्षक दीपक कुमार ने अफसरों को गंभीर अपराधों की विवेचना जल्द से जल्द पूरी कर अपराधियों को गिरफ्तार कर जेल भेजने के निर्देश दिए हैं। डीआईजी अपने शिविर कार्यालय में पुलिस अधिकारियों की बैठक को अध्यक्ष पद से संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि पुलिस महानिदेशक के अपराधों पर प्रभावी नियंत्रण के आदेशों का अक्षरश: पालन किया जाए। उन्होंने महिला संबंधी व एससी एसटी से संबंधित अपराधों में अपराधियों की गिरफ्तारी सुनिश्चित कराने तथा विधिक निस्तारण में तेजी लाने के निर्देश जारी किए। उन्होंने कहा कि अवैध शराब व शराब माफिया के विरुद्ध कठोर वैधानिक कार्रवाई की जाए। आगामी वृक्षारोपण कार्यक्रम में उन्होंने प्रत्येक पुलिस अधिकारी और कर्मचारी से कम से कम एक पौधे का रोपण करने का आह्वान किया।
विज्ञापन

इस मौके पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक कलानिधि नैथानी, एसएसपी एटा दयाशंकर सिंह, पुलिस अधीक्षक हाथरस विनीत जायसवाल, पुलिस अधीक्षक कासगंज मनोज सोनकर, अपर पुलिस अधीक्षक नगर अलीगढ़ कुलदीप गुनावत, अपर पुलिस अधीक्षक देहात अलीगढ़ शुभम पटेल आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें