फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धान की फसलों में मिथ्या कंडुआ रोग फैलने की आशंका

विज्ञापन
विज्ञापन
पूर्वांचल के कुछ जिलों में धान की फसलों के लिए घातक मिथ्या कंडुआ रोग ने दस्तक दे दी है। हालांकि अब तक अलीगढ़ में इस रोग के फैलने की सूचना नहीं है। इसके बावजूद कृषि विभाग ने एडवाइजरी जारी कर दी है।
विज्ञापन

उप कृषि निदेशक (कृषि रक्षा) डा राजेश कुमार ने बताया कि वनस्पति संरक्षण संगरोध एवं संग्रह निदेशालय, फरीदाबाद हरियाणा द्वारा जारी एडवाइजरी के अनुसार संत कबीर नगर, बस्ती, सिद्धार्थनगर, गोरखपुर, महाराजगंज, कुशीनगर, देवरिया एवं अयोध्या में पिछले खरीफ वर्ष में धान की फसल मिथ्या कंडुआ से प्रभावित हुई। उन्होंने बताया कि प्रदेश के अन्य जनपदों में भी मिथ्या कंडुआ के लक्ष्य परिलक्षित हुए। गत वर्ष में अलीगढ़ मंडल में मोटे धान की प्रजातियों एवं सुगंधा में मिथ्या कंडुआ पाया गया। धान की प्रजातियों में मिथ्या या आभासी कंडुआ आने पर फसल का उत्पादन तो कम होता ही है और साथ ही गुणवत्ता पर प्रभाव पड़ता है ।
अत्यधिक बरसात व तापमान गिरने पर फैलता है रोग
उप निदेशक कृषि डा राजेश कुमार ने बताया कि धान का आभासी कंडुआ रोग का प्रकोप उन क्षेत्रों में अधिक देखने को मिलता है, जहां वायुमंडल आर्र्दता 90 प्रतिशत से अधिक एवं तापक्रम 25 से 30 डिग्री सेंटीग्रेड होता है। ज्यादा बरसात होने पर इस रोग के फैलने की संभावना बढ़ जाती है। रोग का प्रसार हवा द्वारा एक पौधे से दूसरे पौधे में होता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें