फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रेनों की स्पीड 130 किमी हुई, 160 पर दौड़ने की तैयारी

विज्ञापन
विज्ञापन
आशीष निगम
विज्ञापन

दिल्ली-हावड़ा रूट पर चलने वाली लगभग 200 मेल एक्सप्रेस ट्रेनों की अधिकतम स्पीड 130 किमी हो चुकी है। इनकी औसत स्पीड 83 से 85 किमी के बीच आने लगी है। अब अधिकतम 160 और औसत स्पीड 100 किमी पर लाने की तैयारी हो रही है। इसके बाद दिल्ली का सफर लगभग सवा घंटे, कानपुर के लिए साढ़े तीन घंटे और प्रयागराज के लिए पांच घंटे लगेंगे। अभी दिल्ली पौने दो घंटे, कानपुर चार और प्रयागराज के लिए छह घंटे लगते हैं। शताब्दी, राजधानी, दूरंतो सहित कुछ प्रमुख ट्रेनों की औसत स्पीड वर्तमान में 100 किमी प्रति घंटे के करीब है।
एनसीआर के सीपीआरओ अमित सिंह ने बताया कि वित्तीय वर्ष 2024-25 तक अधिकतम स्पीड 160 किमी प्रति घंटे करने की तैयारी हो रही है। जिसके लिए रेलवे अपने ऑपरेटिंग सिस्टम को अपडेट कर रहा है। इसके लिए रेलवे ट्रैक पर 60 किलो प्रति मीटर वजनी रेल पटरी लगाई जा चुकी है। सिग्नल सिस्टम, ऑपरेशन सिस्टम ऑटोमेटिक किया जा चुका है। टूंडला में एक बड़ा कंट्रोल रूम संचालित है। सभी स्टेशनों में ऑटोमेटिक कंट्रोल सिस्टम लग चुका है। खुर्जा भाऊपुर के बीच डेडीकेटेड फ्रेट कॉरिडोर पर मालगाड़ियों का संचालन होने लगा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

अलीगढ़ स्टेशन मास्टर ने बताया कि नान स्टाप ट्रेनें स्टेशन से अप रूट पर 100 और डाउन रूट पर 110 किमी प्रति घंटे की स्पीड से गुजरती हैं, क्योंकि दोनों रूट के स्टेशन से पहले ही कर्व हैं। अगर ये कर्व न होता तो स्पीड 130 ही रहती। यहां से निकलते ही ट्रेनें 130 की स्पीड पर चलने लगती है। इस स्पीड को 160 तक पहुंचाने का अधिकांश काम हो चुका है। जल्द ही इसका ट्रायल भी हो सकता है।
130 की स्पीड
1-एनसीआर की 200 ट्रेनों की अधिकतम स्पीड 130 किमी प्रति घंटे तक पहुंची
2-अलीगढ़ स्टेशन पर अप रूट में 100 और डाउन में 110 किमी प्रति घंटे की रफ्तार
3-पुराने आईसीएफ कोच 110 तो नए एलएचवी कोच 130 किमी के लिए अनुमन्य
4-मेल एक्सप्रेस ट्रेनों की औसत स्पीड 83 किमी प्रति घंटे के करीब तक पहुंची
160 की तैयारी
1-60 किलो प्रति एक मीटर वजनी रेल पटरी से ट्रैक किया जा चुका है अपग्रेड
2-सिग्नल सिस्टम, ऑपरेटिंग, ट्रैक बदलने के प्वाइंट को भी अपडेट किया गया
3-अलीगढ़ में नई दिल्ली हावड़ा रूट का पूरा ट्रैक 160 किमी के लिए तैयार है
4-सीमा टॉकिज क्रासिंग, अलीगढ़ दाउदखां रेलवे क्रांसिंग पर ब्रिज बनना बाकी
5-खुर्जा से भाऊपुर के बीच डेडीकेटेड फ्रेट कॉरिडोर चालू, मालगाड़ी हुई शिफ्ट
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें