रेलवे ने अमावस्या और पूर्णिमा पर गंगा स्नान के लिए अलीगढ़-राजघाट नरौरा के बीच अनारक्षित विशेष ट्रेन चलाने का निर्णय लिया है। उत्तर मध्य रेलवे के जनसंपर्क अधिकारी अमित कुमार सिंह के अनुसार, यह ट्रेन 09 नवंबर और 24 नवंबर को दोनों दिशाओं में संचालित की जाएगी।
विज्ञापन
इससे राजघाट नरौरा जाने वाले श्रद्धालुओं को बड़ी राहत मिलेगी। गाड़ी संख्या 04187 अलीगढ़ जंक्शन से सुबह 5:40 बजे रवाना होगी। यह ट्रेन मंजूरगढ़ी, हरदुआगंज, सुनामई हाल्ट, गोधा हाल्ट, अतरौली रोड, धरमपुर हाल्ट और डिबाई रेलवे स्टेशन पर रुकेगी। इसके बाद यह सुबह 7:15 बजे राजघाट नरौरा पहुंचेगी। वापसी में गाड़ी संख्या 04188 राजघाट नरौरा से सुबह 8:15 बजे चलकर सुबह 09:55 बजे अलीगढ़ जंक्शन पहुंचेगी।