फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जघन्य अपराध रोकने के लिए अब स्पेशल 45

Tue, 04 Oct 2016 01:35 AM IST
अमर उजाला, अलीगढ़
विज्ञापन
जघन्य अपराध रोकने के लिए अब स्पेशल 45 - फोटो : dig vishal
विज्ञापन
 सेना की पीओके में कार्रवाई के बाद देश में अलर्ट, अक्तूबर महीने में चल रहे त्योहार और इन सभी को ध्यान में रखते हुए सुरक्षा आदि को लेकर सोमवार को आईजी जोन सुरजीत पांडे ने पुलिस लाइन में समीक्षा बैठक की।
विज्ञापन

इस दौरान पत्रकारों से बातचीत में उन्होंने बताया कि पूरे जोन के सबसे श्रेष्ठ 45 पुलिस कर्मियों को मिलाकर स्पेशल 45 की टीम बनाई गई है। इस टीम में कोई सर्विलांस में माहिर है तो कोई जांच में। किसी के सूत्र अच्छे है तो कोई सुुरागकशी बेहतर करता है।
इस टीम को मंडल में कहीं पर भी बड़ी घटना होने पर भेजा जाएगा। इसी तर्ज पर काम करते हुए मथुरा व एटा से 50 हजार रुपये के ईनामी बदमाश दबोचे गए हैं। उन्होंने बताया कि कुछ दिनों बाद डायल 100 सेवा अपग्रेड होगी। तीन अक्तूबर से इसकी शुरूआत प्रदेश से शुरू हो रही है।
विज्ञापन

बाद में जिला स्तर पर शुरू हो जाएगी। इसमें सरकार स्थानीय स्तर पर पुलिस कर्मियों को फोर व्हीलर दे रही है।  सूचना मिलने पर मोबाइल मूवमेंट कर रही पिकेट जल्द ही मौके पर पहुंच सकेगी। इसके साथ ही एक मोबाइल नंबर की शुरूआत की जा रही है।
इस पर कॉल नहीं किया जा सकेगा। इस पर एसएमएस या टेक्सट मैसेज भेजकर कोई भी शिकायत दर्ज करायी जा सकेगी।  शिकायतकर्ता की पहचान गुप्त रखी जाएगी। इस दौरान आईजी ने पत्रकारों से उनका फीडबैक पूछा। आईजी को बताया गया कि यहां पर कुछ थाना प्रभारियों का व्यवहार बेहद खराब है।
इसके अलावा संगीता चौधरी के गनर से जो कारबाइन छीनी गई थी वह कारबाइन तो मिल गई लेकिन आरोपी के खिलाफ अभी भी कोई कार्रवाई नहीं हुई है। इसके अलावा कप्तान के कार्यालय के बाहर से ही वाहन चोरी हो जाते हैं तो जिले में क्या स्थिति होगी, इसका अंदाजा लगाया जा  सकता है।
आईजी जोन को बताया गया कि यहां पर लड़कियों के साथ छेड़खानी की घटनाएं बढ़ रही हैं। इस पर लगाम कसी जाए और लड़कियों के स्कूल के बाहर पुलिस मूवमेंट बढ़ाया जाए। इस अवसर पर एसएसपी और अन्य पुलिस अधिकारी मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें