सहपऊ के महावीर स्वामी जैन इंटर कॉलेज में नारी सशक्तीकरण की शपथ लेती छात्राएं
- फोटो : Amar Ujala
जलेसर रोड मानिकपुर स्थित श्री महावीर स्वामी जैन इंटर कॉलेज में अपराजिता 100 मिलियन स्माइल्स कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान नारी सशक्तिकरण विषय पर भाषण प्रतियोगिता हुई। जिसमें बारहवीं की चंचल सिसौदिया, काजल वार्ष्णेय, दिव्या गौतम, कक्षा दस की रिया जैन, राहिणी यादव, पायल, अन्नु, कक्षा नौ की शिवानी एवं कक्षा आठ की श्रुति जैन, अन्नू चौधरी, निधि वार्ष्णेय और कॉलेज की अध्यापिकाओं ने अपने भाषण से वहां मौजूद लोगों को काफी प्रभावित किया। छात्राओं ने गरीब एवं देहात की छात्राओं की समस्याओं को अपने भाषणों में समाहित कर उनके सामने वास्तविक रूप से होने वाली कठिनाइयों से रूबरू कराया।
उससे पहले कॉलेज की प्रबंधक नेम कुमारी जैन एवं वार्ष्णेय महिला समाज की अध्यक्ष सरिता वार्ष्णेय ने संयुक्त रूप से मां सरस्वती के छवि चित्र के आगे दीप प्रज्जवलित कर किया। भाषण में भाग लेने वाली छात्राओं एवं अध्यापिकाओं में से कुरिया जैन, अन्नू, काजल वार्ष्णेय एवं अध्यापिका निशा के भाषण सर्वश्रेष्ठ चुना गया। प्रबंधक एवं उपप्रबंधक नरेंद्र कुमार जैन ने उनको पुरस्कृत किया। मौके पर राम कुमार गुप्ता उर्फ छकौड़ी सेठ, ममता जैन, सुमन देवी, प्रिया जैन, नूतन देवी, ललिता देवी, विनोद चौधरी, कमलकांत, जगदीश पचौरी, सत्य प्रकाश शर्मा, नैम सिंह यादव, राकेश यादव, गिर्राज यादव, उमाकांत पचौरी, दीप्ती शर्मा, पुण्यलता देवी, दीक्षा एवं महेन्द्र कुमार जैन उर्फ मुन्ना जैन व सभी छात्र-छात्राएं मौजूद थीं।