क्षेत्र के गांव पलसेड़ा के माजरा नगला डाढा के एक पशुपालक की एक बुर्जी व एक बिटोरे में सोमवार की दोपहर को आग लग गई। आग ऊपर से गुजर रही हाईटेंशन लाइन में चिंगारी उठने से लगी। आग की लपटें उठता देख मौके पर आसपास के लोग पहुंच गए और आग बुझाने का प्रयास किया, लेकिन कोई सफलता नहीं मिली। सूचना पुलिस व दमकल को भी दी। हालांकि पुलिसकर्मियों ने स्थानीय लोगों की मदद से आग बुझाई। आग से रनवीर सिंह का बिटौरा जल गया।
इधर, अकराबाद के गांव सिकंदरपुर में भी सड़क किनारे लगे बुर्जी-बिटोरा में अज्ञात कारण से आग लग गई। इसमें गांव के सुनहरी सिंह, कौशलेंद्र, उदयवीर, थानसिंह, दानवीर सिंह, रिंकू सिंह, पूरन सिंह व विवेक को नुकसान हुआ है। दमकल कर्मियों ने आग पर काबू पाया है।