फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh: सवर्ण समाज प्रतिनिधि मंडल पहुंचा जतनपुर चिकावटी, सपा पर लगाया मामले को जातिगत रूप देने का आरोप

Sat, 03 May 2025 01:15 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़

सार

छात्रा पर स्कूल जाते समय अनुसूचित जाति के युवकों द्वारा अश्लील टिप्पणी की गई। इसको लेकर सवर्ण समाज गांव पहुंचा और आरोप लगाया कि सपा इस मामले को जातिगत रूप देना चाहती है।
विज्ञापन
जतनपुर चिकावटी में सर्वण समाज की बैठक - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सवर्ण समाज का एक प्रतिनिधि मंडल 2 मई को लोधा थाना क्षेत्र के गांव जतनपुर चिकावटी पहुंचा और वहां एक बैठक की। जिसमें एएमयू की कक्षा आठ की छात्रा पर स्कूल जाते समय अनुसूचित जाति के युवकों द्वारा अश्लील टिप्पणी किए जाने का पुरजोर विरोध हुआ। वक्ताओं ने कहा कि पीड़ितों को न्याय दिलाया जाएगा। सपा इस मामले को जातिगत रूप देना चाहती है। गौर हो कि इस मामले में किशोरी के पिता ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी।

विज्ञापन


2 मई को हुई बैठक में मुकेश रावल ने कहा कि सपा घटना को जातिगत रूप दे रही है। सपा जिलाध्यक्ष ने अनुसूचित जाति के युवकों के परिजनों से मिलकर उन्हें बरगलाकर एक वीडियो बनाया है, जिसको सोशल मीडिया पर वायरल किया गया है। सपा अनुसूचित जाति और सवर्णों में लड़ाई कराना चाहती है।

डॉ. शैलेंद्र पाल सिंह ने कहा कि सपा सरकार में बहन-बेटियाें पर अत्याचार किए जाते थे। किसी भी जाति या धर्म की बहन-बेटियों से कोई छेड़खानी या अश्लील टिप्पणी करता है तो उसके खिलाफ कार्रवाई होनी चाहिए। लोकेश जादौन ने कहा कि सपा नेता ऐसे मामलों में राजनीति न करें। कृष्णा ठाकुर ने कहा कि बहन बेटियों का सम्मान नहीं करने वालों को सबक सिखाया जाना जरूरी है।
विज्ञापन


बैठक में विवेक प्रताप सिंह, शीलू ठाकुर, धीरू पहलवान हर्षवर्धन सिंह, प्रमोद कुमार, मनोज ठाकुर, रानू ठाकुर, नरेश ठाकुर, विशाल ठाकुर, रजत ठाकुर, मुकेश कुमार शर्मा, जितेंद्रपाल सिंह, हीरालाल लोधी, भूरीलाल, जंगजीत सिंह, डैनी ठाकुर, दानवीर सिंह, सुरेंद्रपाल सिंह, फूल सिंह, रामनिवास सहित कई लोग मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें