फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

AMU: यूनिवर्सिटी पहुंचे सपा नेता रामजीलाल सुमन, शुल्क वृद्धि और छात्र संघ चुनाव का मुद्दा उठाएंगे संसद में

Sat, 16 Aug 2025 04:56 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़

सार

सपा नेता रामजीलाल सुमन ने यूनिवर्सिटी के बाबे सैयद पर भूख हड़ताल पर बैठे छात्रों से मुलाकात की और शुल्क वृद्धि छात्र संघ चुनाव सहित अन्य मांगों को लेकर चल रहे धरने को समर्थन भी दिया।
विज्ञापन
एएमयू छात्रों से जानकारी लेते सपा नेता रामजीलाल सुमन - फोटो : वीडियो ग्रैब
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

समाजवादी पार्टी के राज्यसभा सदस्य रामजीलाल सुमन ने कहा कि अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी (एएमयू) में शुल्क वृद्धि, छात्रसंघ चुनाव सहित अन्य मुद्दों को राज्यसभा में उठाएंगे। 16 अगस्त को वह भूख हड़ताल पर बैठे छात्रों से बाब-ए-सैयद के बाहर मुलाकात की। सांसद ने शुल्क वृद्धि छात्र संघ चुनाव सहित अन्य मांगों को लेकर चल रहे धरने को समर्थन भी दिया।

विज्ञापन


रामजीलाल सुमन ने कहा कि यूनिवर्सिटी में लंबे समय से धरना देने के बाद दो छात्रों ने आमरण अनशन शुरू कर दिया है। यह मामला काफी गंभीर है। यूनिवर्सिटी में शुल्क वृद्धि कर दी गई है। लंबे समय से छात्र संघ का चुनाव नहीं हुआ है। कुछ छात्रों पर मुकदमा दर्ज कर दिया गया है। कुछ के परीक्षा परिणाम रोक दिए गए हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि दुनिया में कोई ऐसी समस्या नहीं है, जो बातचीत के जरिये हल ना हो सके, बशर्ते, नीयत ठीक होनी चाहिए। पहले राजा-महाराजाओं में जंग के बाद सुलह हो जाती थी। इसलिए इन बच्चों के साथ अच्छा सुलूक होना चाहिए। उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों के संघर्ष के बावजूद भी यूनिवर्सिटी का कोई सक्षम अधिकारी उनसे मिलने नहीं आया। इसलिए सपा का सिपाही होने के नाते वो समर्थन देने आए हैं।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें