फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh News: डॉ. मुकेश कुमार से फिर छीना नगर स्वास्थ्य अधिकारी का कार्यभार, रामानंद त्यागी को जिम्मेदारी

Sat, 16 Aug 2025 04:25 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़

सार

डॉ. मुकेश कुमार को डेढ़ साल पहले नगर स्वास्थ्य अधिकारी के पद से हटा दिया गया था। तत्कालीन नगर आयुक्त अमित आसरी ने उनके ढुलमुल रवैये के कारण यह कदम उठाया था। इसके बाद मई 2025 में नगर आयुक्त विनोद कुमार ने डॉ. मुकेश को फिर से नगर स्वास्थ्य अधिकारी का चार्ज सौंपा था।
विज्ञापन
अलीगढ़ नगर निगम - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अलीगढ़ नगर निगम में एक बार फिर प्रशासनिक फेरबदल की खबर सामने आई है। नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. मुकेश कुमार से उनका कार्यभार छीन लिया गया है, और यह जिम्मेदारी जोनल सफाई इंचार्ज रामानंद त्यागी को सौंप दी गई है। यह निर्णय नगर आयुक्त प्रेम प्रकाश मीणा ने शहर की बिगड़ती सफाई व्यवस्था और मुख्यमंत्री की नाराजगी के बाद लिया है।

विज्ञापन


डॉ. मुकेश कुमार को डेढ़ साल पहले नगर स्वास्थ्य अधिकारी के पद से हटा दिया गया था। तत्कालीन नगर आयुक्त अमित आसरी ने उनके ढुलमुल रवैये के कारण यह कदम उठाया था। इसके बाद मई 2025 में नगर आयुक्त विनोद कुमार ने डॉ. मुकेश को फिर से नगर स्वास्थ्य अधिकारी का चार्ज सौंपा था। शहर की सफाई व्यवस्था में अपेक्षित सुधार न होने और उनके रवैये में बदलाव न आने के कारण नगर आयुक्त प्रेम प्रकाश मीणा ने एक बार फिर से उनका कार्यभार छीन लिया।

अब यह जिम्मेदारी जोनल सफाई इंचार्ज रामानंद त्यागी को दी गई है। मुख्यमंत्री की नाराजगी और लगातार बिगड़ती सफाई व्यवस्था की जिम्मेदारी नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. मुकेश कुमार को उठानी पड़ी। उनके कार्यशैली में सुधार न होने और सफाई व्यवस्था को प्रभावी ढंग से संभालने में नाकामी के कारण यह निर्णय लिया गया।

प्रशासनिक आधार पर जोनल सफाई इंचार्ज रामानंद त्यागी को नगर स्वास्थ्य अधिकारी का कार्यभार सौंपा है। रामानंद त्यागी पहले भी इस पद पर रह चुके हैं। इससे उम्मीद की जा रही है कि शहर की सफाई व्यवस्था में सुधार होगा।-प्रेम प्रकाश मीणा, नगर आयुक्त

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें