फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh News: महापौर के शपथ ग्रहण में सपा की पार्षद ने लगाए वंदे मातरम-अल्लाह हु अकबर के नारे, कौन है यह शबाना

Sat, 27 May 2023 06:04 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़

सार

एक महिला पार्षद मंच पर आई और उसने वहां लगे माइक में जोर-जोर से वंदे मातरम-अल्लाह हु अकबर के नारे लगाए। नारे लगाने के बाद महिला वहां से चली गई। इस महिला पार्षद के नारे के कारण सभी की निगाह उस महिला पर चली गई।
विज्ञापन
शबाना असलम सपा पार्षद - फोटो : वीडियो ग्रैब
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अलीगढ़ नगर निगम के शपथ ग्रहण समारोह में जहां एक ओर जय श्री राम के नारे लग रहे थे, वहीं सपा की एक महिला पार्षद ने माइक पर जैसे ही वंदे मातरम और अल्लाह हु अकबर के नारे लगाए, तो मंच पर सभी बैठे हुए भाजपाई अचंभे में पड़ गए। महिला पार्षद ने मंच पर माइक हाथ में पकड़ा और जोर-जोर से वंदे मातरम-अल्लाह हु अकबर के नारे लगाकर, वहां से चली गई। सभी जानने को उत्सुक थे कि आखिर यह महिला कौन है ? और इसने ऐसा नारा क्यों लगाया ?

विज्ञापन


महिला पार्षद ने लगाए वंदे मातरम-अल्लाह हु अकबर के नारे
महापौर प्रशांत सिंघल के शपथ ग्रहण के बाद पार्षद के शपथ लेने का सिलसिला चल रहा था। कुछ पार्षद शपथ लेकर मंच से हटे, तो उनमें से एक महिला पार्षद मंच पर आई और उसने वहां लगे माइक में जोर-जोर से वंदे मातरम-अल्लाह हु अकबर के नारे लगाए। नारे लगाने के बाद महिला वहां से चली गई। इस महिला पार्षद के नारे के कारण सभी की निगाह उस महिला पर चली गई। मंचासीन मंत्री, सांसद, विधायक, एमएलसी और अधिकारी अचंभे में पड़ गए।

शबाना असलम है वह महिला, जो है सपा की पार्षद
वंदे मातरम-अल्लाह हु अकबर के नारे लगाने वाली महिला अलीगढ़ नगर निगम के वार्ड 59 जमालपुर से समाजवादी पार्टी की पार्षद चुनी गई हैं। वह महिला आरक्षित सीट से चुनाव लड़ीं और 2390 वोट पाकर विजयी हुईं। बताया जा रहा है कि यह चौथी बार जीती। शबाना असलम परास्नातक पढ़ी हुई हैं। शबाना असलम के शौहर मौहम्मद असलम नूर भी इस बार 73 वार्ड नगला जमालपुर से निर्दलीय सभासद बने। मौहम्मद असलम नूर इंटर पास हैं और उन्होंने 1973 वोट हासिल किए। वह दूसरी बार चुनाव जीते। पति-पत्नी दोनों ही इस बार अलीगढ़ नगर निगम में पार्षद चुने गए हैं।
विज्ञापन


नारे लगाने का बताया यह कारण
शपथ ग्रहण के बाद नारे लगाने वाली महिला पार्षद शबाना असलम को मीडिया ने घेर लिया। शबाना असलम ने बताया कि नारे लगाने का उद्देश्य कुछ नहीं था, हम यहां पर धर्म की राजनीति करने नहीं आए हैं। हम सभी को मिलकर काम करना है, जैसा की मेयर साहब ने कल अपने पार्टी में कहा कि हम सब एक हैं। शपथ ग्रहण में इंतजाम बहुत अच्छे थे, सभी पार्षदों को मान सम्मान दिया गया। वो अपने धर्म... अपने धर्म का पालन सभी का फर्ज है। हिंदुस्तान हर धर्म से बना है हिंदू, मुस्लिम, सिक्ख और ईसाई। सब अपने धर्म से जुड़े हैं, सबकी अपनी मान्यता है, इसमें मेरा कोई राजनीतिक उद्देश्य नहीं है।

माइक बंद से परेशान थी शबाना
शबाना असलम ने बताया कि माइक कुछ खराब था, उसमें इलेक्ट्रिक समस्या थी। मुझे शपथ पढ़ने में दिक्कत हुई। मैं माइक पर शपथ जोर-जोर से पढ़ना चाहती थी। पर फिर शपथ पढ़ ली और मैं अब पूरी निष्ठा से कार्य करूंगी।

महिला के नारे ने चौंकाया इन सभी को
जब महिला पार्षद ने वंदे मातरम और अल्लाह हु अकबर के नारे लगाए, तब शपथ ग्रहण के मंच पर जनपद प्रभारी एवं प्रदेश के गन्ना विकास व चीनी मिलें मंत्री लक्ष्मी नारायण चौधरी, बेसिक शिक्ष मंत्री संदीप सिंह, राजस्व राज्य मंत्री अनूप प्रधान, सदस्य राज्य महिला आयोग रामसखी कठेरिया, अलीगढ़  सांसद सतीश गौतम, सांसद एटा राजवीर सिंह राजू भैया, जिला पंचायत अध्यक्ष विजय सिंह, विधायकगण अनिल पाराशर, ठा0 रवेन्द्रपाल सिंह, राजकुमार सहयोगी, एमएलसी डा0 मानवेन्द्र प्रताप सिंह, चौ0 ऋषिपाल सिंह, विधायक माट  राजेश चौधरी, मेयर मुरादाबाद विनोद अग्रवाल, पूर्व महापौर आशुतोष वार्ष्णेय, शकुन्तला भारती, मोहम्मद फुरकान, महानगर अध्यक्ष डा0 विवेक सारस्वत, ठा0 श्यौराज सिंह, पूनम बजाज, मण्डलायुक्त नवदीप रिणवा, जिलाधिकारी इन्द्र विक्रम सिंह, नगर आयुक्त अमित आसेरी, एडीएम वित्त मीनू राणा, एडीएम प्रशासन पंकज कुमार, नगर मजिस्ट्रेट चन्द्रशेखर समेत नगर निगम के अन्य अधिकारीगण मौजूद थे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें