फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सपा महानगर अध्यक्ष अज्जू इसहाक का इस्तीफा

Mon, 19 Sep 2016 01:20 AM IST
अमर उजाला, अलीगढ़
विज्ञापन
सपा महानगर अध्यक्ष अज्जू इसहाक का इस्तीफा - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
समाजवादी पार्टी में चाचा और भतीजे के बीच हुई उठापठक स्थानीय स्तर पर पहला असर महानगर अध्यक्ष अज्जू इसहाक के इस्तीफे के रूप में देखने में आया है। स्वयं अज्जू इसहाक ने अमर उजाला से हुई बातचीत में इस्तीफा दिए जाने की खबर की पुष्टि की है।
विज्ञापन

मुख्यमंत्री अखिलेश यादव से सपा का प्रदेश अध्यक्ष पद ले लेने के चलते महानगर अध्यक्ष ने अपना इस्तीफा सौंपा है। रविवार को लखनऊ पहुंचकर पार्टी कार्यालय पर  उन्होंने अपना इस्तीफा सौंप दिया। कयास लगाए जा रहे हैं कि कुछ अन्य पदाधिकारी भी संगठन की जिम्मेदारियों से इस्तीफा दे सकते हैं।
मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के बेहद करीबी समझे जाने वाले अज्जू इसहाक सपा का युवा चेहरा हैं। संगठन में वह अहम भूमिका निभा रहे हैं। मुख्यमंत्री से उनकी नजदीकी कई मौकों पर सामने आई। जब कासिमपुर पावर हाउस में मुख्यमंत्री ने नई ईकाई का शिलान्यास किया तो उसी दौरान अज्जू इसहाक के परिवार के सदस्यों से विशेष मुलाकत की।
विज्ञापन

इसके अलावा मुख्यमंत्री ने दूसरे देशों में वहां की नगरीय विकास की स्थिति को समझने के लिए अज्जू को विदेश भेजा।
लखनऊ में भी अज्जू सीएम के संपर्क में रहते। विधायक न होते हुए भी उनकी स्थिति सीएम के समक्ष विधायक से कम नहीं थी। यही कारण है कि संगठन की जिम्मेदारी अखिलेश से वापस ले लेने के चलते अज्जू ने भी संगठन की जिम्मेदारियों से स्वयं को अलग कर लिया। हांलाकि उन्होंने कहा कि वह सपा के कार्यकर्ता और समाजवादी सिपाही बनकर काम करते रहेंगे। उन्होंने कहा कि उन्हें नहीं लगता कि वह नई स्थितियों में सहजता के साथ अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन  कर पाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें