फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रदर्शन से पहले सपाई थाने में बैठाए, नेताओं का डेरा

विज्ञापन
थाने में बैठे सपा नेता। - फोटो : CITY OFFICE
विज्ञापन
समाजवादी पार्टी द्वारा सोमवार को प्रस्तावित प्रदेश व्यापी प्रदर्शन के आह्वान की खबर पर जिला प्रशासन भी चौकन्ना हो गया है। इसी क्रम में रविवार देर रात सपा छात्र सभा के निवर्तमान जिलाध्यक्ष रंजीत चौधरी को क्वार्सी थाने बुलाकर बैठा दिया गया। इस खबर पर देर रात तमाम सपाई थाने पहुंच गए। देर रात तक वार्ता जारी थी।
विज्ञापन

हुआ यूं कि देर रात पुलिस सपा छात्र सभा के निवर्तमान रंजीत चौधरी के घर पहुंची और थाने बुला लाई। थाने लाकर जब सोमवार के प्रस्तावित प्रदर्शन को लेकर बात हुई। यह खबर कुछ ही देर में पार्टी के वरिष्ठ नेताओं तक पहुंच गई। इस खबर पर जिलाध्यक्ष गिरीश यादव, पूर्व विधायक ठा. राकेश सिंह, पूर्व महानगर अध्यक्ष अज्जू इशहाक, युवजन सभा के प्रदेश सचिव सलमान शाहिद, आमिर चौधरी आदि थाने पहुंच गए। उन्होंने रंजीत चौधरी इस तरह बैठाने पर विरोध दर्ज कराया। देर रात तक बातचीत जारी थी। सपाई रंजीत को साथ ले जाने की जिद पर अड़े थे। भीड़ को देखते हुए सिविल लाइन इंस्पेक्टर भी थाने पर पहुंच गए।
देर रात तक चली वार्ता में यह सहमति बनी कि निर्धारित संख्या में अनुमति मिलने पर ही प्रदर्शन होगा। इसके बाद हिरासत में लिए गए रंजीत चौधरी को छोड़ दिया गया। इधर, रात में ही सपा जिलाध्यक्ष व अन्य नेताओं ने अनुमति के लिए आवेदन पत्र दिया, जिस पर अनुमति की प्रक्रिया शुरू हो गई। पुलिस इससे पहले युवा नेता आशीष मोहन यादव के घर पहुंची, लेकिन वे उस समय घर पर नहीं थे। देर रात इगलास में अर्जुन ठाकुर के घर भी पुलिस गई, लेकिन वार्ता शुरू होने के कारण पुलिस लौट आई। एसएसआई क्वार्सी के अनुसार प्रस्तावित प्रदर्शन के संबंध में बातचीत के लिए सपा नेता को बुलाया गया था। किसी को हिरासत में लेकर नहीं बैठाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान थाने पर कुशल दिवाकर, आशीष मोहन यादव, मनोज यादव, बादशाह खान, रवी, सनी अफजल हमीद, कुंवर बहादुर बघेल, कासिफ आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें