किन्नर एकता जोशी को न्याय दिलाने के लिए कैंडल मार्च निकालते किन्नर समाज कल्याण समिति के सदस्य।
- फोटो : CITY OFFICE
किन्नर समाज की गुरू एकता जोशी की हत्या के मामले में गुनहगारों को कड़ी सजा दिलाने के लिए रविवार को अलीगढ़ किन्नर समाज कल्याण समिति ने मसूदाबाद क्षेत्र में कैंडल मार्च निकाला। यहां किन्नरों ने कहा कि अगर गुरू मां की हत्या में इंसाफ नहीं मिला तो आंदोलन किया जाएगा। इस मामले की उच्च स्तरीय जांच के साथ जल्द गुनहगारों को जेल भेजने की मांग की गई।
इस कैंडल मार्च में किन्नर समाज में क्षेत्रीय वर्चस्व रखने वाले पास के जिलों के किन्नर गुरू भी शामिल हुए। यहां सभी ने एक स्वर में कहा कि मामले में इंसाफ चाहिए। किन्नर समाज के गुरू की हत्या से समाज में रोष है, जो इंसाफ मिलने के बाद ही शांत होगा। इस मौके पर शिवम, मुस्कान, चवन्नी माई जी हरदुआ वाली, चेला शिवम, रेशमा गुरू, रानी डिबाई, गायत्री जवां, सुमन चेला, मोनिका चेला, सौम्या मौजूद रहे।