फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अलीगढ़: गृह कर और बिजली दरों में बढ़ोत्तरी के विरोध में सपा कार्यकर्ताओं ने किया हवन

Wed, 10 Jul 2019 08:40 PM IST
Abhishek Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़
विज्ञापन
सपा कार्यकर्ताओं ने किया हवन - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

अलीगढ़ के घंटाघर स्थित आंबेडकर पार्क में सपाइयों ने बुधवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यानाथ की बुद्धि शुद्धि के लिए हवन किया। पेट्रोलियम पदार्थों पर एक्साइज ड्यूटी बढ़ाने, गृह कर में वृद्धि और बिजली दरों में प्रस्तावित वृद्धि के खिलाफ मुलायम सिंह यूथ ब्रिगेड ने इस हवन का आयोजन किया।

विज्ञापन


जिलाध्यक्ष ठाकुर अर्जुन सिंह तोमर के नेतृत्व में पार्क में हवन के बाद टीम काली पट्टी बांधकर कलक्ट्रेट पहुंची। वहां पर राज्यपाल के नाम संबोधित ज्ञापन अधिकारियों को सौंपा। इस मौके पर सपा जिला महासचिव कुवर बहादुर बघेल, छात्र सभा जिलाध्यक्ष रंजीत चौधरी, प्रदेश सचिव आमिर चौधरी, तरुण चौहान, पूरनमल प्रजापति, सूरजपाल राणा, अनिल चौधरी, हरेंद्र सिंह, राकेश यादव, मुंतजिम किदवई, कासिफ आब्दी, अजय चौधरी, चौधरी रामवती सिंह, इंदु यादव, डॉ इसहाक अल्वी, पूरन सिंह आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें