फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'अखिलेश नहीं सलामुद्दीन हूं': UP 2027 के चुनाव में विरोधियों को चुनौती देते दिखेंगे हमशक्ल, देखें खास इंटरव्यू

Tue, 27 Jan 2026 08:54 PM IST
राहुल तिवारी अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़

सार

यूपी के अलीगढ़ में अखिलेश यादव के हमशक्ल सलामुद्दीन चर्चा में हैं। लोग उन्हें देखकर सेल्फी लेते हैं और अखिलेश समझ बैठते हैं। सलामुद्दीन खुद को सपा प्रमुख का बड़ा फैन बता रहे हैं। 
 
विज्ञापन
सपा नेता अखिलेश यादव के हमशक्ल सलामुद्दीन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अलीगढ़ में इन दिनों एक नाम तेजी से सुर्खियों में है और वजह है सपा प्रमुख अखिलेश यादव से हैरान कर देने वाली समानता। अखिलेश के हमशक्ल सलामुद्दीन जहां भी नजर आते हैं, लोग ठिठक जाते हैं। कोई सेल्फी मांगता है तो कोई दूर से देखकर अखिलेश यादव समझ बैठता है। सलामुद्दीन की शक्ल, हावभाव और मुस्कान इतनी मिलती जुलती है कि पहली नजर में फर्क करना मुश्किल हो जाता है।

विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

अमर उजाला संवाददाता से खास बातचीत में सलामुद्दीन ने बताया कि वह अखिलेश यादव के जबरदस्त फैन हैं। उन्होंने कहा कि जब भी वह बाजार या किसी सार्वजनिक जगह पर जाते हैं, लोग खुद आकर उनसे बात करते हैं और फोटो खिंचवाते हैं। कई बार लोग उन्हें अखिलेश कहकर पुकारने लगते हैं।


सलामुद्दीन ने मुस्कुराते हुए कहा कि 2027 के यूपी विधानसभा चुनाव में वह रैलियों में मंच पर नजर आ सकते हैं। उनका कहना है कि यह सब उनके लिए एक अलग ही अनुभव है, जिसे वह पूरी तरह एंजॉय कर रहे हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें