सपा विधायक ठा.राकेश सिंह और उनके समर्थकों पर पुलिस लाइन के आरआई द्वारा दो साल पहले दर्ज कराए गए डकैती के मामले में पुलिस ने अंतिम रिपोर्ट (एफआर) लगा दी है।
इसमें विशेष तौर से उल्लेख है कि मुकदमे में लगाए गए आरोपों के समर्थन में साक्ष्य नहीं मिल पाए हैं। इसके आधार पर यह मुकदमा अंतिम रिपोर्ट लगाने योग्य है। फिलहाल अदालत ने वादी को अपना पक्ष रखने के लिए 26 अक्तूबर को तलब किया है। उधर, लंबे समय बाद गुपचुप एफआर लगने को लेकर चर्चा शुरू हो गई है।