फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सूद बंधुओं ने दिया अलीगढ़ वासियों को दिवाली गिफ्ट

Wed, 11 Nov 2015 01:40 AM IST
अलीगढ़।
विज्ञापन
विज्ञापन
अलीगढ़। सूद बंधुओं ने अलीगढ़ वासियों को दिवाली गिफ्ट दिया है। नार्थ जोन इंटर यूनिवर्सिटी टेनिस टूर्नामेंट में उनके शानदार खेल की बदौलत एएमयू लगातार छठे साल नार्थ जोन चैंपियन बना ।  
विज्ञापन

मंगलवार को एएमयू में आयोजित फाइनल मुकाबले में अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय ने चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी मोहाली को 3-0 से पराजित किया। प्रथम एकल मुकाबले में एएमयू के चंद्रिल सूद ने मोहाली के हरदीप सिंह को 4-6 से पराजित किया। जबकि दूसरे सिंगल्स मुकाबले में लक्षित सूद ने दीपेंद्र सिंह को 7-6, (7-5) 7-6 (7-4) से मात दी। युगल मुकाबले में एएमयू के चंद्रिल और लक्षित सूद ने मोहाली के दीपेंद्र और रवींद्र सिंह की जोड़ी को 6-0, 6-1 से हराकर अपनी टीम को विजेता का खिताब दिलाया।
तीसरी तथा चौथी पोजीशन के लिए हुए मैच में पंजाब यूनिवर्सिटी चंडीगढ़ ने एमडीयू रोहतक को 3-0 से हराया। एकल मुकाबले में युवराज सिंह ने रंजीत सिंह को 6-4, 4-6, 6-4 से हराया। दूसरे सिंगल में दिग्विजय मेहता ने अमित को 7-6 (7-4) और 6-1 से पराजित किया।
विज्ञापन

युगल मुकाबले में दिग्विजय और श्रेय गुप्ता की जोड़ी ने अमित और रंजीत को 6-2, 6-3 से परास्त किया। एएमयू कुलपति जमीरउद्दीन शाह ने विजेता तथा उपविजेता टीम को चमचमाती ट्रॉफी प्रदान की। इस अवसर पर गेम्स कमेटी के सचिव प्रो. एम शुएब जहीर, प्रो. अमजद मसूद, मजहर उल कमर आदि मौजूद थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें