फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh News: बेटों ने मां पर लगाया फर्जी प्रमाणपत्र से नियुक्ति का आरोप, मुकदमा दर्ज

Sat, 26 Aug 2023 01:17 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़

सार

बेटों ने मां पर खाद्यान्न की कालाबाजारी करने का भी आरोप लगाया है और कार्रवाई की मांग की है। मां ने भी बेटों पर गंभीर आरोप लगाते हुए मुकदमे दर्ज कराए हैं।
विज्ञापन
इगलास कोतवाली - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अलीगढ़ में इगलास तहसील क्षेत्र के गांव मई सुभाष में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता पर उसके ही बेटों ने फर्जी शैक्षिक प्रमाणपत्रों से नौकरी पाने और राशन की कालाबाजारी करने का आरोप लगाते हुए इसकी शिकायत आईजीआरएस पोर्टल पर की है। बेटों ने मां पर खाद्यान्न की कालाबाजारी करने का भी आरोप लगाया है और कार्रवाई की मांग की है। मां ने भी बेटों पर गंभीर आरोप लगाते हुए मुकदमे दर्ज कराए हैं।

विज्ञापन


गांव मई सुभाष ग्राम में विशेष देवी आंगनबाड़ी कार्यकर्ता हैं। उनके तीन बेटे नरेश कुमार, महेश कुमार व नरेंद्र कुमार, दो बेटी दीपेश व रूपेश हैं। नरेश उत्तर प्रदेश पुलिस में कार्यरत है तो महेश राशन डीलर है। दोनों बड़े बेटों व मां के बीच विवाद चल रहा है। नरेश व महेश ने संपूर्ण समाधान दिवस और आईजीआरएस पोर्टल पर शिकायत करते हुए कहा है कि विशेष देवी ने हाईस्कूल के फर्जी प्रमाणपत्र प्रस्तुत करके आंगनबाड़ी कार्यकर्ता के रूप में नियुक्ति पाई है। सीडीपीओ की जांच में विद्यालय के प्रधानाचार्य द्वारा प्रमाणपत्रों के असत्य होने की पुष्टि की है। आरोप है कि शिकायतों के बाद भी मां के विरुद्ध विभागीय कार्रवाई नहीं की जा रही है।

सीडीपीओ विष्णु कुमार का कहना है कि आंगनबाड़ी कार्यकर्ता के हाईस्कूल के प्रमाणपत्र विद्यालय से जांच में असत्य पाए गए हैं। इस संबंध में बोर्ड कार्यालय से भी जानकारी मांगी गई है। इसके बाद ही कार्रवाई होगी। खाद्यान्न बेचने की बात गलत है। जांच में कुछ अनियमितता मिलने पर मानदेय रोका गया है। शिकायतें आपसी विवाद के चलते की जा रही हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें