काहिनूर मंच पर प्रस्तुति देतीं गायिका सोना महापात्रा।
- फोटो : CITY OFFICE
नुमाइश के कोहिनूर मंच से बॉलीवुड की मशहूर गायिका सोना महापात्रा की आवाज का जादू ऐसा चला का महफिल चांदी सी चमक उठी। देर रात तक चले कार्यक्रम में दर्शक झूमते रहे। पुलिस को कुर्सियों पर चढ़कर नाच रहे दर्शकों को रोकने में भारी कसरत करनी पड़ी। उन्होंने किन्ना सोना तेनू रब ने बनाया..., जिया लागे न रे तुम बिन मेरा... आदि गीत गाकर महफिल को लूट लिया। इस बीच उन्होंने दर्शकों के बीच जाकर भी कई गीत गाए।
सोमवार रात साढ़े नौ बजे शुरू हुए कार्यक्रम का उद्घाटन डीएम चंद्रभूषण सिंह, एडीएम सिटी राकेश कुमार मालपाणी ने किया। इसके बाद झिलमिल रंगीन रोशनी के बीच मंच पर आईं सोना महापात्रा ने किन्ना सोना तेनू रब ने बनाया..., जिया लागे न रे तुम बिन मेरा..., आफरीन-आफरीन.., मेरे रश्के कमर, तूने पहली नजर..., ओ री चिरैया..., मैं तो पिया से नैना लड़ाई रे..., मुझे का बेचेगा रुपइया... आदि गीत गाकर महफिल को सुरमयी बना दिया। दर्शक भी उनके सुरों पर देर रात तक झूमते रहे। कई गीत उन्होंने दर्शकों की डिमांड पर भी गाए। दर्शक कुर्सियों पर चढ़कर नाचने लगे। सोना महापात्रा ने भी जोशीले अंदाज में करीब डेढ़ घंटे तक मंच को संभाले रखा और एक के बाद एक बेहतरीन गीत पेश किए। देर रात को करीब 11 बजे कार्यक्रम का समापन हुआ।