फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh: बेटे ने बूढ़े पिता की ईंट मार-मारकर की हत्या, आरोपी बेटा गिरफ्तार, बहू पर हत्या में सहयोग का आरोप

Wed, 18 Mar 2026 10:48 PM IST
Chaman Kumar Sharma अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़

सार

किसी बात पर पिता-पुत्र में तकरार हो गई, इस पर संजू ने पास में पड़ी ईंट को उठाकर पिता पर ताबड़तोड़ मारना शुरू कर दिया, वृद्ध पिता की चीख-पुकार पर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे तब तक उसकी मौत हो गई थी।
विज्ञापन
मृतक पिता उदय सिंह - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अलीगढ़ में बरला क्षेत्र के गांव दिलालपुर में 18 मार्च की दोपहर संपत्ति के विवाद में बेटे ने वृद्ध पिता की ईंट मार-मारकर हत्या कर दी। वृद्ध की चीख-पुकार मौके पर पहुंचे पड़ोसियों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने आरोपी बेटे को मौके से गिरफ्तार कर लिया है। शव को कब्जे मे लेकर मोर्चरी भेज दिया है।

विज्ञापन


गांव निवासी उदय सिंह (80) बिजली विभाग में जेई पद से सेवानिवृत थे, उनके मंझले बेटे महीपाल सिंह ने बताया कि उसका छोटा भाई संजू (40) पत्नी और बच्चों के साथ हाथरस के नबीपुर में रहता है और ई-रिक्शा चलाकर परिवार का पालन पोषण करता है, वह 18 मार्च को अपनी पत्नी नीतू के साथ गांव आया था, जहां दोपहर को गांव में ही एक अलग कमरे में रहने वाले पिता के पास पहुंचा और उनसे अलीगढ़ के धनीपुर में बघेल नगर में बने मकान में हिस्सा देने की मांग करने लगा।

पिता पर किए ताबतोड़ प्रहार
किसी बात पर पिता-पुत्र में तकरार हो गई, इस पर संजू ने पास में पड़ी ईंट को उठाकर पिता पर ताबड़तोड़ मारना शुरू कर दिया, वृद्ध पिता की चीख-पुकार पर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे तब तक उसकी मौत हो गई थी। पड़ोसियों ने पुलिस को सूचना दी, इस दौरान हत्यारोपी बेटा भी वहीं रुका रहा, मौके पर पहुंची पुलिस ने घटनाक्रम की जानकारी करने के बाद आरोपी बेटे संजू को गिरफ्तार कर लिया। घटना की रिपोर्ट महीपाल सिंह ने दर्ज कराई है। प्रभारी निरीक्षक सुशील कुमार ने बताया कि महीपाल सिंह की तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज की गई है। आरोपी संजू को जेल भेजा जा रहा है।

विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

दूसरी पत्नी के बेटियों को मकान देना चाहते थे उदय
संपत्ति के विवाद में पिता की हत्या के मूल में उदय सिंह धनीपुर के मकान को अपनी दूसरी पत्नी की बेटियों के नाम करना चाहता था, जिसका उसका सबसे छोटा बेटा संजू और उसकी पत्नी विरोध करते थे, इसी विवाद को लेकर वृद्ध की हत्या कर दी।

गांव दिलालपुर निवासी उदय सिंह के मंझले बेटे महीपाल सिंह ने बताया कि उनके पिता ने दो शादियां की थीं, पहली शादी क्षेत्र के नीमगांव निवासी उनकी मां राजकुमारी से हुई थी, जिनकी पांच संतान तीन बेटे महेंद्र, महीपाल, संजू और दो बेटियां हैं। पहली पत्नी के निधन के बाद उदय सिंह ने दूसरी शादी गीता नामक महिला से कर ली थी, जिससे उनकी चार बेटियां हुईं, पिता ने सभी नौ बच्चों की शादियां कर दीं।

बड़े बेटे को ननिहाल से मिली है जमीन
बेटे महीपाल के मुताबिक उसकी मां राजकुमारी का कोई भाई नहीं होने के कारण उनके ननिहाल पक्ष ने अपने यहां की जमीन बड़े भाई महेंद्र के नाम कर दी थी, जो वहीं गांव में रहते हैं। दो साल पहले उसके पिता ने गांव दिलालपुर में स्थित 18 बीघा जमीन में से नौ-नौ बीघा जमीन महीपाल और संजू के नाम कर दी थी, जबकि धनीपुर में स्थित मकान को किराए पर उठा रखा था, जिसके किराए से वह अपने खुद के खर्चे चलाता था। कुछ समय से पिता ने धनीपुर मंडी के मकान को अपनी दूसरी पत्नी की चारों बेटियों को देने का मन बना लिया, जिसका संजू और उसकी पत्नी नीता विरोध करते थे, इसी विवाद में आज उनकी जान चली गई।

सौतेली बहनों का भाभी पर हत्या करने में सहयोग का आरोप
संजू द्वारा पिता की हत्या करने के बाद मौके पर पहुंची गीता की बेटियों ने अपने भाई संजू के साथ उसक पत्नी नीता पर भी हत्या में मदद करने का आरोप लगाया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें