फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh: दो बाइक आपस में टकराईं, ससुराल आए दामाद की सड़क दुर्घटना में मौत, साला गंभीर घायल

Fri, 14 Mar 2025 05:07 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़

सार

बुलंदशहरमें ऊंचागांव अरनिया निवासी भोला खैर के बिसारा गांव स्थित अपनी ससुराल घूमने आया था। वह अपने साले सुमित के साथ बरका चौकी तक बाइक से घूमने निकले। रास्ते में सामने से आ रहे अज्ञात बाइक सवार ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी।
विज्ञापन
सड़क हादसा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

खैर के बिसरा गांव में अपनी ससुराल आए बुलंदशहर के युवक की सड़क हादसे में मौत हो गई और उसका साला गंभीर रूप से घायल हो गया। मृतक की एक साल पहले ही शादी हुई थी।

विज्ञापन


बुलंदशहरमें ऊंचागांव अरनिया निवासी 28 वर्षीय भोला पुत्र इंद्रपाल खैर के बिसारा गांव स्थित अपनी ससुराल घूमने आया था। 13 मार्च की रात लगभग 8 बजे अपने 13 वर्षीय साले सुमित पुत्र मुकेश के साथ बरका चौकी तक बाइक से घूमने निकले। बारिश के चलते बरका गांव पर कुछ देर तक ठहर गए। बूंदाबांदी बंद होने पर बिसारा की ओर चल पड़े। 

रास्ते में सामने से आ रहे अज्ञात बाइक सवार ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। इस टक्कर से भोला को पैर एवं छाती में गंभीर चोटें आई। वहीं सुमित के पैर में चोट आई है। सूचना पर पहुंचे परिजनों ने घायलों को खैर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। जहां पर भोला को डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। भोला की शादी लगभग एक वर्ष पहले बिसारा गांव की प्रीति से हुई थी। वह अपने परिवार में चार भाई और दो बहनों में सबसे छोटा था। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें