फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh News: कहीं सुंदरकांड तो कहीं हनुमान चालीसा की रही गूंज

Sat, 04 Apr 2026 02:47 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अलीगढ़
विज्ञापन
 गिलहराज हनुमान मंदिर में हनुमान जन्मोत्सव पर सर्व दुख निवारण यज्ञ में आहुति देते श्रद्धालु। - फोटो : samvad
विज्ञापन
शहर में हनुमान जन्मोत्सव शुक्रवार को दूसरे दिन भी श्रद्धा व उल्लास के साथ मनाया गया। मंदिरों में विशेष पूजा-अर्चना, सुंदरकांड और हनुमान चालीसा का अखंड पाठ जारी रहा। कई स्थानों पर भजन-कीर्तन किया गया और जगह-जगह भंडारों का आयोजन किया गया।
विज्ञापन



आगरा रोड स्थित महर्षि विद्या मंदिर पर प्राचार्य महेंद्र उपाध्याय के नेतृत्व में हनुमान जन्मोत्सव मनाया गया। यहां श्रद्धालुओं ने 11 बार हनुमान चालीसा का पाठ किया। मंगलेश्वर महादेव मंदिर में दो दिवसीय आयोजन के दूसरे दिन हवन पूजन के साथ भंडारे का आयोजन हुआ। यहां पंडित अमित कुमार भारद्वाज, देवेंद्र उपाध्याय, निखिल गुप्ता, काकू मंगलेश्वर, केशव, हर्षित अग्रवाल, अमन, श्याम यश सक्सेना आदि थे।


मथुरा रोड स्थित खेड़िया के श्री सालासर बालाजी मंदिर में हनुमान जन्मोत्सव मनाया गया। मौके पर संरक्षक किशन मोहन अग्रवाल, महापौर प्रशांत सिंघल, एमएलसी मानवेंद्र प्रताप सिंह, शहर विधायक मुक्ता संजीव राजा, वीरेंद्र शर्मा, अजय अग्रवाल आदि थे। प्रीमियर नगर के जय शिव मंदिर पर हनुमान सेवा मंडल ने सुंदरकांड पाठ के साथ हनुमानजी के 11 वें रुद्रावतार भगवान भोलेनाथ के शिवलिंग का शृंगार किया। मुख्य यजमान डॉ. जेपी गुप्ता, राजू गुप्ता, उपदेश गुप्ता, विजय गोस्वामी, विकास गुप्ता डॉ. निशा गुप्ता, सुधा रानी, संगीता गुप्ता, शशि प्रभा, हेमलता आदि थे।
विज्ञापन


संकट मोचन मंदिर से निकाली गई शोभायात्रा

शहर के पक्की सराय श्री संकट मोचन मंदिर से शोभायात्रा निकाली गई। इसमें महाकुंभ, साई बाबा, कुंभकरण, राम दरबार, बालाजी, शिव दरबार झांकियां आकर्षण का केंद्र रहीं। शोभायात्रा का हरी झंडी दिखाकर शुभारंभ किया गया।


हनुमान जी को रथ में विराजमान किया गया। शोभायात्रा खिरनी गेट, हाथरस अड्डा, पालीवाल स्कूल, रामलीला ग्राउंड, डीएस कॉलेज, दुबे का पड़ाव, मानिक चौक, अचल ताल होते हुए पक्की सराय स्थित श्री संकट मोचन मंदिर पर संपन्न हुई। पुजारी पंडित विशेष शर्मा, शोभायात्रा के अध्यक्ष ठाकुर सत्येंद्र कुमार सिंह, दिलीप वार्ष्णेय, संयोजक विक्रांत वार्ष्णेय आदि मौजूद रहे।



गिलहराज मंदिर में हुआ सर्व दुख निवारण यज्ञ

अचल ताल स्थित प्राचीन सिद्धपीठ गिलहराज जी हनुमान मंदिर में 11 दिवसीय हनुमान जन्मोत्सव पर सर्व दुख निवारण यज्ञ का आयोजन किया गया। महंत कौशलनाथ ने कहा हनुमानजी की भक्ति से व्यक्ति को मानसिक शांति, शक्ति मिलती है। यज्ञ में मुख्य यजमान संजीव मित्तल, अतुल गुप्ता, नीरज गुप्ता, ओम प्रकाश गुप्ता रहे। मौके पर लोकेश गोयल, प्रथम, मुनेंद्र, कृष्णचंद्र शर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें