फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh: बुजुर्ग का शव खोलकर देखा तो सब दंग रह गए, गलती से आ गया किसी और का मृत शरीर

Sun, 03 Sep 2023 02:13 AM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़

सार

जब शव को खोलकर देखा गया तो सभी दंग रह गए। वह शव जगदीश प्रसाद का नहीं था। इस पर तत्काल नर्सिंग होम में संपर्क किया गया। वहां पता चला कि आप लोग गलती से चंडीगढ़ के किसी व्यक्ति का शव ले गए हो।
विज्ञापन
मृतक जगदीश प्रसाद सैनी - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अलीगढ़ महानगर के चंदनिया इलाके में शनिवार सुबह सुबह उस समय अजब अफरा-तफरी का माहौल हो गया, जब नोएडा के अस्पताल में मृत बुजुर्ग की जगह परिजन किसी और का शव लेकर यहां पहुंच गए। जब परिजनों ने शव खोला तो देखकर दंग रह गए। बाद में नोएडा के अस्पाल में संपर्क किया और वहां से उनके बुजुर्ग का शव भेजा गया। यहां से दूसरा शव वापस ले जाया गया। तब अंतिम संस्कार की प्रक्रिया पूरी हो सकी।

विज्ञापन


हुआ यूं कि चंदनिया में किताब-कापी की दुकान चलाने वाले 70 वर्षीय जगदीश प्रसाद सैनी कई माह से बीमार थे। उनका नोएडा के एक अस्पताल में उपचार चल रहा था। परिवार के अनुसार शुक्रवार रात बुजुर्ग को मृत घोषित कर दिया गया। उस समय परिवार को शव दिखाया भी गया। इसके बाद यह कह दिया कि आप प्रपत्र आदि पूरे करा लें। तब तक शव फ्रीजर में रखवा दिया जा रहा है। जब जाएं तो उसमें से ले जाएंगे।

इसके बाद सुबह के समय परिजन फ्रीजर में से शव निकालकर वहां से चल दिए और दस बजे के आसपास घर आ गए। जब शव को खोलकर देखा गया तो सभी दंग रह गए। वह शव जगदीश प्रसाद का नहीं था। इस पर तत्काल नर्सिंग होम में संपर्क किया गया। वहां पता चला कि आप लोग गलती से चंडीगढ़ के किसी व्यक्ति का शव ले गए हो। इस पर नर्सिंग होम ने वहां से उनके बुजुर्ग का शव यहां भेजा गया और यहां लाए गए शव को टीम वापस ले गई। इसके बाद जगदीश प्रसाद के शव का अंतिम संस्कार किया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें