फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सॉफ्टवेयर ने मांगा अपडेट, डायल-100 लेट

Sat, 03 Dec 2016 02:15 AM IST
ब्यूूराे अमर उजाला/ अलीगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
यूपी पुलिस के महत्वाकांक्षी प्रोजेक्ट यूपी-100 (डायल-100) का दूसरा चरण एक पखवाड़े के लिए टल गया है। अब तक तय था कि आज शनिवार से दूसरे चरण में अलीगढ़ सहित कई जिलों में यूपी-100 की गाड़ियां दौड़ना शुरू हो जाएंगी। इसके लिए अलीगढ़ सहित सभी जिलों में तैयारियां पूरी कर ली गई थीं।
विज्ञापन


मगर अचानक पहले चरण में जिन 13 जिलों में यह प्रोजेक्ट लांच हुआ, वहां कुछ तकनीकी समस्याएं आने के कारण दूसरे चरण का शुभारंभ टाल दिया गया है। वजह बताई जा रही है कि कॉल सिस्टम सॉफ्टवेयर में कुछ अपडेट करने के बाद दूसरे चरण में यूपी-100 को लांच किया जाएगा।

पिछले माह यूपी के 13 जिलों में यूपी-100 को लांच किया गया था। इन जिलों में पुलिस को दी जाने वाली सूचना या शिकायत लखनऊ स्थित कंट्रोल रूम पहुंच रही थीं। मगर पुलिस सूत्र बताते हैं कि तकनीकी रूप से कॉल कनेक्ट सिस्टम में कुछ कमियां सामने आ रही थीं। लोगों की कॉल कनेक्ट नहीं हो पा रही और कंट्रोल रूम के बजाय सीधे नेटवर्क कंपनी तक पहुंच रही है।
विज्ञापन


इसके लिए इंजीनियरों ने सॉफ्टवेयर को अपडेट करने की बात कही है। एकाएक यह बात सामने आने पर 3 दिसंबर को यूपी में अलीगढ़ सहित कई जिलों में दूसरा चरण लांच करना टाल दिया गया है। अलीगढ़ में इसके लिए पुलिस लाइन में कई दिन से तैयारियां चल रही थीं। पीएचक्यू से आईं 75 गाड़ियों की सफाई के साथ उन्हें सजाया जा रहा था।

प्रमुख उद्योगपति नगर विधायक जफर आलम सहित कई राजनीतिक हस्तियों को कार्यक्रम के लिए आमंत्रण तक पहुंच गए थे। मगर अचानक पीएचक्यू से 15 दिसंबर के बाद नई तारीख आने की सूचना पर दूसरे चरण की लांचिंग को टाला गया है। अब अपने जिले के लोगों को यूपी-100 सेवा के लिए और इंतजार करना होगा।
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें