फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नोटबंदी से सूख गया मायावती का चेहरा ः कटियार

Sat, 03 Dec 2016 02:15 AM IST
अमर उजाला ब्यूूराे
विज्ञापन
गांव गढ़डाना में जनसभा को संबोधित करते सांसद विनय कटियार। - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन
भाजपा सांसद विनय कटियार ने कहा कि नोटबंदी से बसपा सुप्रीमो मायावती का चेहरा सूख गया है। अखिलेश सरकार का जाना अब तय है। अयोध्या में राममंदिर का निर्माण तभी होगा जब यूपी में कल्याण सिंह जैसा मुख्यमंत्री होगा।
विज्ञापन


कटियार शुक्रवार को पाटी की परिवर्तन यात्रा के दौरान सभाओं को संबोधित कर रहे थे। गंगीरी प्रतिनिधि के अनुसार तेहरा मोड़ पशु पैठ पर हुई जनसभा में विनय कटियार पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह की तारीफों के  पुल बांधते रहे। कहा कि पहली बार कल्याण सिंह ने अपने मुख्यमंत्रित्व काल में नहर पटरियों को पक्का कराया। मुलायम सिंह यादव पर व्यंग्य करते हुए कहा कि क्या कहूं, उनके बारे में तो आप सब जानते ही हैं।

अकराबाद प्रतिनिधि के अनुसार कस्बा विजयगढ़ एवं जिरौली हीरासिंह में भी कटियार ने सपा और बसपा पर निशाना साधा। जनता का आह्वान किया कि 2017 में प्रदेश में भाजपा की सरकार बनाएं, तभी प्रदेश का समुचित विकास होगा। भाजपा ही विकास करने वाली पार्टी है। इस मौके पर सांसद राजवीर सिंह उर्फ राजू भइया, सांसद सतीश गौतम ने भी संबोधित किया। जलाली प्रतिनिधि के अनुसार शाम करीब साढ़े छह बजे परिवर्तन यात्रा जलाली मोड़ पर पहुंची जहां भाजपाइयों ने सांसद विनय कटियार, राजवीर सिंह राजू एवं सतीश गौतम का फूलमालाएं पहनाकर स्वागत किया।
विज्ञापन


भाजपा की परिर्वतन यात्रा में शामिल नेता जनता से सत्ता परिवर्तन करने का वादा ले रहे हैं। जय श्री राम का जयघोष लगा और सत्ता में आने पर अयोध्या में श्रीराम मंदिर बनवाने का वादा किया जा रहा है। कहा जा रहा है सुप्रीम कोर्ट में हर दिन सुनवाई हो रही हैै, फैसला कुछ भी हो। 

अयोध्या में श्री राम मंदिर बनेगा। दरअसल, ये केवल चुनावी बातें हैं। परिवर्तन यात्रा का असल मकसद यूपी में भाजपा का विधानसभा टिकट मांग रहे दावेदारों की जनबल परीक्षा है। 

टिकट के दावेदारों को अलग अलग स्वागत सभा और जनसभा कराने की जिम्मेदारी सौंपी गई है। जिसमें दावेदार अपने संख्याबल का प्रदर्शन कर रहे हैं। परिर्वतन यात्रा की कमान संभाल रहे नेता इसी भीड़ पर आधारित रिपोर्ट ऊपर संसदीय बोर्ड को देंगे, जहां पर टिकट में फाइनल मुहर लगेगी।

सांसद सतीश गौतम ने माना कि नोटबंदी के दौर में जब किसी भी पार्टी के कार्यक्रम में जनता नहीं दिख रही तो भाजपा की परिवर्तन यात्रा में हो रही भीड़ इसका संकेत है कि भाजपा का जनाधार तेजी से बढ़ रहा है। ये बात भी कहीं तक ठीक है कि परिवर्तन यात्रा को सफल बनाने वाले युवा नेता ही आगे टिकट के दावेदार हैं लेकिन आखिरी फैसला आलाकमान ही करेगा। 
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें