फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अलीगढ़: कुपवाड़ा में जवान की मौत, आठ दिन बाद होनी थी शादी, खुशियां मातम में बदली

Mon, 16 Nov 2026 05:43 PM IST
Chaman Kumar Sharma अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़

सार

सेना के 22 राष्ट्रीय राइफल्स में तैनात सिरसा निवासी करन चौधरी की जम्मू कश्मीर के कुपवाड़ा में बेस पॉइंट लोहलाम में मौत हो गई, 24 नवंबर को उनकी शादी थी।
विज्ञापन
करन चौधरी, शादी का कार्ड दिखाते पिता पप्पू सिंह - फोटो : फाइल फोटो, संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सेना के 22 राष्ट्रीय राइफल्स में तैनात सिरसा निवासी करन चौधरी की शादी 24 नवंबर को होनी थी। मंगलवार को उन्हें श्रीनगर से फ्लाइट से दिल्ली आकर घर लौटना था। सोमवार सुबह चार बजे परिजनों को फोन पर सूचना मिली कि सिर में दो गोली लगने से करन चौधरी की जान चली गई है। पलक झपकते ही शादी की खुशियां शोक में तब्दील हो गईं। पिता पप्पू सिंह ने कहा कि दिन-तारीख वही है। अब मंगलवार को करन की जगह उसका पार्थिव शरीर गांव लाया जाएगा। यह कहते हुए उनके आंसू निकल पड़े। 

विज्ञापन


जम्मू कश्मीर के कुपवाड़ा में बेस पॉइंट लोहलाम (सोगाम) में तैनात करन की मौत की खबर सोमवार सुबह करीब चार बजे परिजनों को मिली। बटालियन के सीओ ने परिजन को फोन पर सूचना दी तो शादी की तैयारियों में जुटे परिवार और गांव में मातम छा गया। परिजनों का रोकर बुरा हाल हो गया। 

पिता पप्पू सिंह ने बताया कि अप्रैल माह में वीडियो कॉल के जरिये करन को युवती (कल्पना) दिखाकर पसंद कराई गई थी। 22 नवंबर को गांव में भेंट और 24 नवंबर को अतरौली में शादी समारोह का आयोजन होना था। बेटे ने अवकाश ले लिया था। 16 नवंबर को श्रीनगर से फ्लाइट से दिल्ली और वहां से मंगलवार को ट्रेन के जरिये गांव आना था। चाचा जितेंद्र चौधरी ने कहा कि शादी लगभग सारी तैयारियां हो चुकी थीं। कार्ड बंट चुके थे। कपड़े, सामान, सजावट का सामान सब कुछ आ चुका था। भतीजे की शादी से एक सप्ताह पहले सारी खुशियां उजड़ गईं। रोते हुए बोले हम करन की शादी की खुशियां लेकर रात सोए थे। अब हम मातम मना रहे हैं।

विज्ञापन
Trending Videos

परिवार को नहीं पता... सिर में कैसे लगी गोली
करन के पिता पप्पू सिंह के अनुसार, बटालियन के सीओ ने फोन पर सिर्फ इतना बताया कि सिर में माथे पर दो गोली लगने से करन की मौत हो गई है। गोली कैसे और किन परिस्थितियों में लगीं। इसका कोई स्पष्ट कारण नहीं बताया। पिता का दावा है कि करन ड्यूटी के दौरान बलिदान हुए हैं। परिवार के लोग ये जानना चाहते हैं कि सिर में गोली कैसे लगी।

दोनों भाई थे सेना में, दूसरी पोस्टिंग थी
करन चौधरी परिवार में सबसे छोटे थे। उनके बड़े भाई संजय चौधरी भी सेना में कार्यरत हैं। वह भी घर के लिए निकल चुके हैं। उनकी एक विवाहित बहन मंजू है। करन की मां जयबाला और बहन का रोकर बुरा हाल है। दोनों  बहन रोकर बुरा हाल है। परिजन के अनुसार, वर्ष 2020 में करन की सेना में नौकरी लगी थी। रांची (झारखंड) में प्रशिक्षण पूरा करने के दो वर्ष बाद लेह ग्लेशियर और फिर जम्मू कश्मीर के कुपवाड़ा जिले के लोहलाम स्थित बेस पॉइंट पर वह तैनात थे। 

पिता से कहा कि चिंता मत करो मैं आ रहा हूं  
करन के चाचा जितेंद्र सिंह ने बताया उनके पास 14 नवंबर को उनके पास करन ने कॉल की थी। उसने कहा था कि जो सामान रह गया उसे दिल्ली आर्मी कैंटीन से खरीद लेंगे। उन्होंने मंगलवार को चाचा को दिल्ली आने के लिए कहा था। पिता से कहा शादी के कार्ड अब मैं आकर बंटवा दूंगा। आप चिंता मत करना है। जो काम रह गए हैं मैं आकर करा दूंगा।

बुआ के बेटे से कहा छुट्टी ले लेना घर साथ चलेंगे
शनिवार दोपहर 12 बजे नोएडा में नौकरी करने वाले बुआ के बेटे मनवीर ने करन को फोन किया था। तब करन ने मनवीर से कहा था कि मैं मंगलवार को दिल्ली आ जाऊंगा। तुम भी छुट्टी लेकर दिल्ली आ जाना पहले शॉपिंग करेंगे और फिर साथ में ही घर चलेंगे।  
विज्ञापन

दुकानों पर ही रखे रह गए कपड़े-फर्नीचर
करन चौधरी का रिश्ता पालीमुकीमपुर के गांव भाऊपुर निवासी सोनवीर सिंह उर्फ छोटे चौधरी की बेटी कल्पना के साथ तय हुआ था। पिता ने सोने के गहने, कपड़े, इलेक्ट्रॉनिक्स और फर्नीचर आदि सामान खरीदकर अतरौली और छर्रा की दुकानों पर ही रखवा दिया था, जो वहीं रखे रह गए।

इकलौती बेटी होने के चलते कल्पना के परिजन शादी की तैयारी में कोई कोर-कसर बाकी नहीं रखना चाहते थे। इसलिए सारी खरीदारी पहले कर सामान दुकानों में ही सुरक्षित रखवा दिया था। ज्यादातर कार्ड बंट गए थे। 20 नवंबर को लग्न लिखी जानी थी। 22 नवंबर को सगाई करने के लिए सिरसा जाने की तैयारी चल रही थी। 24 नवंबर को अतरौली के छर्रा रोड स्थित एक लॉज में शादी होनी थी। लॉज और हलवाइयों को एडवांस दे दिया गया था लेकिन होनी को कुछ और ही मंजूर था।

कल्पना के ताऊ बहोरन लाल और भाई धीरेश रविवार को भी शादी के कार्ड बांटकर आए थे। क्या पता था कि अगले दिन घर मातम में डूब जाएगा। सोनवीर सिंह ने बताया कि करन के पिता पप्पू सिंह ने सोमवार सुबह कॉल कर सूचना दी तो कल्पना सहित उसकी मां अंकिता रानी, ताई विनीता सहित परिजन का रो-रोकर बुरा हाल है
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें