सराय काबा स्थित डोरी वाली गली में प्रदर्शन करते लोग
- फोटो : संवाद
30-40 रुपये एमआरपी, 50 से 100 तक बिक्री
भाजपा एससी मोर्चा के ब्रज क्षेत्र के उपाध्यक्ष संजू बजाज कोरी ने बताया कि मेडिकल स्टोर संचालक अभी भी बिना डॉक्टर के पर्चे के युवा व किशोरों को नशा करने के लिए शीशी थमा रहे हैं। इस पर 30 या 40 रुपये एमआरपी होता है। इसकी 50 रुपये से लेकर 100 रुपये तक में बिक्री की जा रही है। यह पता लगाने के लिए जग्गी नाम के युवक को शीशी खरीदने के लिए भेजा गया और वह दो दुकान से दो शीशी खरीदकर ले आया। ये दोनों शीशी अलग-अलग कंपनी की थीं।
...और बंद कर दिए दोनों मेडिकल स्टोर
लोगों के एकत्रित होने के बाद संजय बजाज ने इसकी सूचना कोतवाली पुलिस को दी। उन्होंने कहा कि अभी भी प्रतिबंधित दवा बेची जा रही है। गली में लोग एकत्रित होकर मेडिकल स्टोर बंद कराने जाने की तैयारी कर रहे हैं। इसके कुछ देर बाद ही दोनों मेडिकल स्टोर बंद करा दिए गए।
दो बेटियों की बरात आने से पहले पिता ने गंवाई जान
सरोज नाम की महिला ने बताया कि उनकी दो बेटियों की 26 नवंबर को बरात आनी है। पूरा परिवार शादी की तैयारियों में जुटा था। भाईदूज के दिन सरोज के पति मोहनलाल उर्फ पप्पू की मृत्यु हो गई। आरोप है कि मोहनलाल कुट्टू का सेवन करने लगे थे। इससे उनकी किडनी खराब हो गईं थीं।
कुसुमा देवी ने बताया कि उनकी बेटा सुनील (40) एक माह पहले, कमलेश ने बताया कि दो माह पहले उनके पति मुरारी लाल, प्रेमवती ने बताया कि उनका बेटा संजय (25) तीन माह पहले इसी प्रतिबंधित दवा का सेवन करने से मृत्यु हुई है। निवासी राजू माहौर ने बताया कि उनकी गली के सुंदर, प्यारे लाल, नीरज, पप्पू, हजारी लाल, नंदराम, लाखन, जयप्रकाश, भोला आदि की भी इसी के सेवन से पिछले कुछ माह में मृत्यु हुई है। हालांकि, किसी के शव का भी पोस्टमार्टम नहीं कराया गया और न ही कोई प्राथमिकी दर्ज कराई गई है।
शीशी पर लिखा झारखंड, अलीगढ़ में चल रही फैक्टरी
निवासियों का आरोप है कि प्रतिबंधित दवा बनाने वाली कंपनी का पता शीशी पर झारखंड और दिल्ली लिखा होता है। जबकि सच्चाई यह है कि नशे के सौदागर अलीगढ़ में ही फैक्टरी चलाकर इनकी बाजार में बिक्री कर रहे हैं।