फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Solar panel: चार माह में दोगुना बढ़े सोलर पैनल लगवाने वाले, बिजली का बिल तीन गुना हुआ कम

Sun, 05 Apr 2026 05:02 PM IST
Chaman Kumar Sharma अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़

सार

शताब्दी नगर निवासी रेनू कनौजिया कहती हैं कि पहले सामान्य दिनों में 2000-2500 रुपये और गर्मी में 4000 रुपये तक बिल आता था। तीन किलोवॉट का सोलर पैनल लगवाने के बाद यह 400 से 700 और गर्मी में 1300 रुपये तक रहता है। इससे बहुत बचत हो रही है।
विज्ञापन
सोलर पैनल - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बढ़ते हुए बिजली के बिल और स्मार्ट प्रीपेड मीटरों में माइनस बैलेंस से हजारों लोग परेशान हैं। इसके स्थायी समाधान के लिए लोगों का रुझान तेजी से सोलर पैनल लगवाने की ओर बढ़ रहा है। बीते चार माह में ही सोलर पैनल लगवाने वालों की संख्या में दोगुना से ज्यादा का इजाफा हुआ है।

विज्ञापन


अलीगढ़ में दिसंबर में 576, जनवरी में 610, फरवरी में 688 और मार्च में 1089 लोगों ने सोलर पैनल लगवाए हैं। फरवरी 2024 से लागू पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के तहत वित्तीय वर्ष 2024-25 और 2025-26 में 6610 सोलर पैनल लगाए जाने थे, इसके सापेक्ष 6990 सिस्टम लगाए गए। अब तक लगभग 7072 घरों में यह सिस्टम लग चुका है। वित्तीय वर्ष 2026-27 में 21868 सिस्टम लगाए जाएंगे।

पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के तहत मिलने वाली सब्सिडी बहुत अच्छी है, इससे 75 फीसदी तक का खर्च मिल जाता है। जिससे उपभोक्ता पर बोझ नहीं पड़ता है। इसलिए अब इसका रुझान तेजी से बढ़ रहा है। चालू वित्तीय वर्ष में 21,868 सिस्टम लगाने का लक्ष्य है।-अरुण कुमार शर्मा, परियोजना अधिकारी नेडा।

विज्ञापन
विज्ञापन

शताब्दी नगर निवासी रेनू कनौजिया ने लगवाया सोलर पैनल - फोटो : स्वयं
बिजली का बिल तीन गुना हुआ कम
शताब्दी नगर निवासी रेनू कनौजिया कहती हैं कि पहले सामान्य दिनों में 2000-2500 रुपये और गर्मी में 4000 रुपये तक बिल आता था। तीन किलोवॉट का सोलर पैनल लगवाने के बाद यह 400 से 700 और गर्मी में 1300 रुपये तक रहता है। इससे बहुत बचत हो रही है। वैष्णो राॅयल सिटी निवासी ममता ने भी तीन किलोवाॅट का सिस्टम लगवाया है। अब उनका बिल बहुत कम आता है, कई बार यह शून्य भी होता है। असदपुर क्यामपुर निवासी विमलेश देवी ने भी तीन किलोवॉट का सोलर सिस्टम लगवाया है, अब उनका बिल भी अक्सर शून्य हो जाता है।

ये है योजना
  • 1.08 लाख रुपये तक की सब्सिडी
  • एक किलोवाट पर 60 हजार रुपये का खर्च, 45 हजार सब्सिडी
  • दो किलोवाट पर 1.20 लाख का खर्च, 90 हजार का अनुदान
  • तीन किलोवाट पर 1.80 लाख का खर्च, 1.08 लाख का अनुदान
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें