फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh News: सौर ऊर्जा से सभी सरकारी महकमों में फैलेगा उजाला, विकास भवन से काम शुरू

Mon, 03 Mar 2025 01:24 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़

सार

केएलके कंपनी विकास भवन की छत पर 65 किलोवाट का सोलर रूफटॉप लगाने का कार्य कर रही है। इसके अलावा 25 किलोवाट से कम विद्युत संयोजन वाले 85 कार्यालयों को सौर ऊर्जा से चमकाने की तैयार की जा रही है।
विज्ञापन
सौर ऊर्जा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अलीगढ़ समेत प्रदेश के सभी जिलों के सरकारी कार्यालय सौर ऊर्जा से लैस होंगे। इसके लिए नेडा विभाग ने सरकारी कार्यालयों में सोलर पैनल लगाने का कार्य विकास भवन से शुरू कर दिया है। केएलके कंपनी विकास भवन की छत पर 65 किलोवाट का सोलर रूफटॉप लगाने का कार्य कर रही है।

विज्ञापन


इसके अलावा 25 किलोवाट से कम विद्युत संयोजन वाले 85 कार्यालयों को सौर ऊर्जा से चमकाने की तैयार की जा रही है। यह सरकारी कार्यालय शहर से लेकर ग्रामीण इलाकों में हैं। जेई कमल गौतम ने बताया कि 2026 से पहले यह कार्य पूरा कर लिया जाएगा।

शासन ने सरकारी विभागों को सौर ऊर्जा से लैस करने का आदेश जारी किया है। जिसके क्रम में विकास भवन से कार्य शुरू करा दिया गया है।-अरुण शर्मा, परियोजना अधिकारी, नेडा

विज्ञापन

कार्यदायी संस्था उठाएगी पूरा खर्च
-रेस्को मोड में विभाग के छतों पर लगाया जाएगा सोलर रूफटॉप।
-विभाग को इस पर कोई व्यय नहीं करना होगा। यूपी नेडा के कार्यदायी संस्था सोलर पैनल का पूरा व्यय करेगी।
-न्यूनतम 25 से लेकर 2000 किलोवाट तक लगाया जाएगा सोलर रूफटॉप।
-25 से 200 किलोवाट तक 4.90 प्रति यूनिट और 200 से 2000 किलोवाट तक 4.85 प्रति यूनिट बिल कार्यदायी संस्था को देना होगा।
-वर्तमान में बिजली विभाग को 7 रुपये से 7.50 रुपये प्रति माह सरकारी विभाग देता है बिल।
-सरकारी छतों पर पर स्थापित सोलर पैनल का 25 सालों तक कार्यदायी संस्था करेगी मेंटेनेंस।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें