फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh News: आधे शहर में रही बिजली कटौती, 50 हजार लोग पानी के लिए तरसे

Mon, 03 Mar 2025 01:18 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़

सार

बारिश व तेज हवाओं के चलते शहर से लेकर देहात तक करीब 350 स्थानों पर बिजली के खंभे व तार टूटकर गिर गए थे। जिसे ठीक करने में दिन भर टीमें लगी रहीं।
विज्ञापन
रामघाट रोड पर तार ठीक करते बिजली कर्मचारी - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

1 मार्च को तेज आंधी व बारिश से लड़खड़ाई बिजली व्यवस्था दूसरे दिन भी पूरी तरह से पटरी पर नहीं आ सकी। 2 मार्च को आधे शहर में लोगों को बिजली कटौती का सामना करना पड़ा। इससे बारहद्वारी, घुड़ियाबाग, कनवरीगंज, महावीरगंज, अनूपशहर समेत आधे शहर में लगभग 50 हजार लोगों को पीने के पानी के लिए तरसना पड़ा।

विज्ञापन


विभागीय अफसरों के अनुसार बारिश व तेज हवाओं के चलते शहर से लेकर देहात तक करीब 350 स्थानों पर बिजली के खंभे व तार टूटकर गिर गए थे। जिसे ठीक करने में रविवार को दिन भर टीमें लगी रहीं। धनीपुर क्षेत्र की प्रभात नगर काॅलोनी, बारहद्वारी बिजलीघर के रघुवीरपुरी फीडर पर सुबह नौ से शाम साढ़े पांच बजे तक बिजली आपूर्ति प्रभावित रही। इससे लोगों को पीने के पानी तक की समस्या से भी जूझना पड़ा। इन्वर्टर तक जवाब दे गए।

शक्तिनगर फीडर की आपूर्ति भी फॉल्ट आने से ठप हो गई। सब स्टेशन लाल ताल के फीडर गेस्ट हाउस की मशीन क्षतिग्रस्त हो गई, जिसे बाद में बदला गया। आपूर्ति ठप होने से लोग बिजली कंट्रोल रूम की घंटी घनघनाते रहे। कंट्रोल रूम पर सुबह से ही शिकायतों का दौर शुरू हो गया जो देर शाम तक जारी रहा।
विज्ञापन


सिविल लाइन, बन्नादेवी, क्वार्सी, रामघाट रोड, गांधी पार्क, नौरंगाबाद, सासनीगेट, स्वर्ण जयंती नगर समेत कुछ इलाकों में बिजली आती-जाती रही। जिससे लोग परेशान रहे। कई इलाकों में लोग लो वोल्टेज और बार-बार ट्रिपिंग की समस्या को लेकर शिकायत करते रहे। आपूर्ति बाधित होने से उपभोक्ता रविवार को अवकाश के दिन भी खासे परेशान रहे।

बिजली के खंभे व तार टूटकर गिरने व फॉल्ट आने से आपूर्ति प्रभावित हुई है। शहर व देहात क्षेत्र के अधिकांश बिजलीघरों व फीडर के विभिन्न स्थानों पर मरम्मत का कार्य पूरा कर आपूर्ति को बहाल कर लिया गया है। कुछ स्थानों पर देर रात तक टूटे खंभे, तार व उपकरणों की मरम्मत और उन्हें बदलने का काम जारी रहा। - अंशुमान यादव, अधीक्षण अभियंता, विद्युत वितरण प्रथम खंड

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें