फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh News: सोसायटी सचिव ने पूर्व प्रधान के खिलाफ धमकाने का कराया मुकदमा दर्ज, पुलिस तलाश में जुटी

Mon, 18 Nov 2024 04:14 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़

सार

सचिव के नंबर पर आटा के पूर्व प्रधान दिनेश यादव का फोन आया। उन्होंने सचिव से कहा कि आप पहले हमारे लोगों को डीएपी दे दो। इस पर सचिव ने कहा कि किसानों की लंबी कतार है, उन्हें छोड़ कर आप के लोगों को डीएपी नहीं मिलेगा। यह सुनते पूर्व प्रधान ने आपा खो दिया।
विज्ञापन
पुलिस ने दर्ज की रिपोर्ट - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सचिव को धमकी देने वाले पूर्व प्रधान पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। मामला विकास खंड धनीपुर जल्लूपुर सिहौर के सचिव का है। अब पुलिस पूर्व प्रधान की तलाश में जुटी है।

विज्ञापन


थाना अकराबाद के ग्राम जसरथपुर की सहकारी समिति कार्यालय पर विनीत कुमारी सरकारी कार्य कर रहीं थीं। उनके साथ समिति के चेयरमैन विपिन उपाध्याय और स्वयं सेवक हरिओम कुमार भी बैठे थे। इसी दौरान सचिव के नंबर पर आटा के पूर्व प्रधान दिनेश यादव का फोन आया। उन्होंने सचिव से कहा कि आप पहले हमारे लोगों को डीएपी दे दो। 

इस पर सचिव ने कहा कि किसानों की लंबी कतार है, उन्हें छोड़ कर आप के लोगों को डीएपी नहीं मिलेगा। यह सुनते पूर्व प्रधान ने आपा खो दिया। फोन पर ही महिला सचिव से गालीगलौज और अभद्रता करना शुरू कर दिया। यही नहीं घर पर आकर जान से मारने की धमकी भी दी। डर के सहमी सचिव का चेयरमैन ने हौसला बढ़ाया। उन्हाेंने तत्काल 112 पर फोन कर पुलिस बुला लिया। 
विज्ञापन


सचिव ने पूर्व प्रधान के खिलाफ अकराबाद थाने में तहरीर दी। जिसमें पुलिस ने धमकी देने और अभद्रता करने के मामले में पूर्व प्रधान दिनेश यादव पर मुकदमा दर्ज कर लिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें