फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सोशल मीडिया पर पुलिस की पैनी नजर है: आईजी

Thu, 14 Jul 2016 01:23 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
सोशल मीडिया पर पुलिस की पैनी नजर है: आईजी - फोटो : महीपाल ‌सिंह
विज्ञापन
 किसी भी व्यक्ति, संस्था या संगठन को सांप्रदायिक भावनाएं भड़काने का मौका नहीं दिया जाएगा। अगर ऐसा किसी ने किया तो उसे बख्शा नहीं जाएगा। इसके अलावा सोशल मीडिया पर भी पुुलिस पूरी तरह काम कर रही है और नजर रख रही है।
विज्ञापन

यह बात बुधवार को अलीगढ़ आए आईजी आगरा डीसी मिश्र ने पत्रकार वार्ता में कही। उन्होंने कहा कि संभ्रांत लोगों के साथ पुलिस बार-बार बैठक करके बता रही है कि किसी भी अफवाह पर ध्यान नहीं दिया जाए। हर व्यक्ति सच्चाई जानने के बाद ही कोई कदम उठाए।। दो पक्षों के विवाद को दो समुदाय का मामला बनाने का प्रयास न किया जाये।
उन्होंने कहा कि जिस तरह से हत्या की वारदातें बढ़ी हैं उसी तरह से उनके खुलासे भी जल्द से जल्द किये जा रहे हैं। पिछले दिनों अलीगढ़ में कांट्रेक्ट किलर भी पकड़े गये हैं। वहीं कई अन्य ऐसी वारदातें भी जल्द खुलने जा रही हैं, जो खुलासे के नजदीक हैं।
विज्ञापन

इसी के साथ आईजी आगरा ने कहा कि उन्होंने बैठक में भी सभी पुलिस अधिकारियों को निर्देशित कर दिया है कि वह अपराध अंकुश के साथ क्षेत्र के सांप्रदायिक माहौैल पर भी ध्यान दें। व्हाट्सअप, फेसबुक संबंधी मैसेज पर भी पुलिस की नजर है। वहीं अपराध समीक्षा व सांप्रदायिकता पर पुलिस वर्क के अलावा पत्राकारों ने जब कारबाइन प्रकरण पर सवाल पूछा।
आईजी ने कहा कि जल्द ही उसका भी खुलासा होगा। वहीं उन्होंने मीडिया से भी कहा कि पुलिस की छवि को सकारात्मक दिखायें। जिससे जनता भी पुलिस को अच्छी नजर से देखे। इस अवसर पर उनके साथ एसएसपी लव कुमार मौजूद रहे। इससे पहले आईजी ने पुलिस अधिकारियों के साथ कानून और व्यवस्था के संबंध में बैठक की। साथ ही आवश्यक निर्देश भी दिए। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें