फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh News: तो क्या जलभराव से निकलेगी श्रीराम बरात, प्रदर्शन

विज्ञापन
बांस मंडी में जलभराव की समस्या पर नाराजगी  जताते दुकानदार। संवाद - फोटो : Samvad
विज्ञापन
राम लीला बाड़े में हो रही रामलीला में शुक्रवार को श्रीराम बरात निकाली जाएगी। बरात हनुमान गली से धूमधाम से निकाली जायेगी। बरात घंटाघर से बांस की मंडी होते हुए मुरसान गेट पहुंचेगी। मुरसान गेट पर जनकपुरी सजाई जाएगी, इसके निकट ही बांस मंडी बाजार में जलभराव को लेकर दुकानदारों ने बृहस्पतिवार को प्रदर्शन किया।
विज्ञापन




स्थानीय दुकानदारों का कहना था कि प्रभु राम की बरात के लिए मुरसान गेट को जनकपुरी बनाकर सजाया जाना है। जलभराव के कारण कोई काम नहीं हो पा रहा है। ऐसे में बरात का स्वागत ठीक ढंग से नहीं हो पाएगा, यह बहुत गलत होगा।



दुकानदारों का कहना था कि नगर पालिका में यहां की सफाई के लिए कई बार फोन किया गया, लेकिन सुनवाई नहीं हुई है। इसलिए प्रदर्शन हुआ है। दुकानदारों ने कहा कि जनकपुरी सजाने का मौका क्षेत्रीय लोगों को कई वर्ष बाद मिलता है। जलभराव व गंदगी की समस्या से उनकी तैयारियां नहीं हो पा रही हैं। प्रदर्शन करने वालों में श्याम बाबू, अनिल, मनमोहन, अंकुर, मुकुल, अमर सिंह उपस्थित रहे।
विज्ञापन





बांस मंडी बाजार में जलभराव है। इसकी शिकायत कई बार की गई, लेकिन सुनवाई नहीं हुई। जनकपुरी सजाने का मौका मुरसान गेट क्षेत्र को कई वर्ष बाद मिला है। ऐसे में गंदगी के बीच जनकपुरी में प्रभु राम की बरात कैसे पहुंचेगी, यह चिंता का विषय है।
मयंक अग्रवाल निवासी बांस मंडी।



मुरसान गेट में नालियों का पानी उफन कर रोड पर भर जाता है। जब राम बरात मुरसान गेट बांस मंडी पहुंचेगी तो लोगों को जलभराव से गुजरना पड़ेगा। यह नगर पालिका के साथ स्थानीय लोगों के लिए शर्म की बात है। कोई काम नहीं हो रहा है।
विज्ञापन

लोकेश वार्ष्णेय निवासी बांस मंडी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें