गभाना टोल प्लाजा पर धरने पर बैठे भाकियू भूमि पुत्र के राष्ट्रीय अध्यक्ष धीरेंद्र प्रताप सिंह व
- फोटो : samvad
भाकियू किसान यूनियन भूमि पुत्र के पदाधिकारियों ने गभाना टोल की लाइन नंबर दो पर बृहस्पतिवार को प्रदर्शन किया। संगठन के सदस्य अपने वाहनों को निशुल्क निकालने की मांग करने लगे। मांगों को लेकर टोल मैनेजर को ज्ञापन दिया।
राष्ट्रीय अध्यक्ष धीरेंद्र प्रताप सिंह के नेतृत्व में अलीगढ़-गाजियाबाद हाईवे के गभाना टोल प्लाजा पर संगठन के सदस्य दोपहर 12 बजे पहुंच गए। यहां उन्होंने टोल पदाधिकारियों के खिलाफ नारेबाजी की। संगठन के पदाधिकारियों के वाहनों को निशुल्क न निकालने व विभिन्न समस्याओं को लेकर टोल के बूथों पर बैठ गए। टोल प्रबंधन की ओर से मिले आश्वासन पर धरने से उठे। दोपहर 12 बजे से शुरु हुआ प्रदर्शन दोपहर तीन बजे खत्म हुआ। इस दौरान टोल मैनेजर सुमित कुमार सिंह, हरिओम शर्मा, आदित्य ठाकुर व अन्य लोग मौजूद रहे।