फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छात्रा से कार सवार कथित पुलिसकर्मी ने की छेड़खानी

विज्ञापन
विज्ञापन
महानगर के गांधी पार्क थाना क्षेत्र के डोरी नगर में एक छात्रा के साथ रविवार देर रात उसके मोहल्ले के मोड़ पर एक कार सवार कथित पुलिसकर्मी ने छेड़खानी कर दी। छात्रा ने विरोध करते हुए शोर मचाया तो आरोपी ने उसे पीट दिया। मोहल्ले के लोगों ने बीच बचाव कर पुलिस को सूचना दी। पुलिस के पहुंचने पर आरोपी ने उल्टा छात्रा पर जंजीर लूट का आरोप लगा दिया। वहीं, थाना पुलिस मामले को संदिग्ध बता रही है और कहा है कि इस नाम का कोई सिपाही उनके थाने में नहीं है।
विज्ञापन

17 वर्षीय छात्रा के मुताबिक वह रात करीब 10 बजे मोहल्ले के मोड़ पर खड़ी थी। तभी एक हरियाणा नंबर की कार में सवार कथित पुलिसकर्मी आया और हाईवे पर जाने का पता पूछने लगा। पता बताने के बाद वह उल्टी सीधी बातें करने लगा। विरोध पर उसे खींचने की कोशिश की। गनीमत रही कि मोहल्ले के लोगों ने आकर बचा लिया। इधर, आरोपी के संबंध में पुलिस को सूचना दी। जब पुलिस आई तो आरोपी ने खुद ही अपने गले से जंजीर तोड़कर अपने पास रख ली और लूट का आरोप लगाने लगा। एसएसआई गांधीपार्क के अनुसार जांच में दोनों पक्षों के आरोप संदिग्ध लग रहे हैं। ओमवीर नाम से कोई सिपाही उनके थाने में नहीं है। चौकी पुलिस सच्चाई जानने में जुटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें