फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh News: शताब्दी एक्सप्रेस की बोगी से उठा धुआं, यात्रियों में मची खलबली, 20 मिनट तक खड़ी रही ट्रेन

Wed, 13 Mar 2024 01:02 AM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़

सार

लखनऊ से दिल्ली जा रही गाड़ी संख्या 12033 शताब्दी एक्सप्रेस सुबह करीब सवा नौ बजे दाऊद खां व चिरौलिया फाटक के मध्य पहुंची। तभी बोगी संख्या सी/4 के दोनों चक्कों में ब्रेक बाइडिंग हो गई, जिससे धुआं उठने लगा। धुआं उठता देख यात्रियों में खलबली मच गई।
विज्ञापन
शताब्दी एक्सप्रेस की बोगी से धुआं निकलते हुए - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अलीगढ़ में दाऊद खां रेलवे स्टेशन व चिरौलिया फाटक के पास 12 मार्च सुबह लखनऊ से दिल्ली जा रही शताब्दी एक्सप्रेस में ब्रेक बाइडिंग हो गई। जिसके चलते एक बोगी से धुआं उठने लगा। यह देख यात्रियों में खलबली मच गई। इस दौरान करीब 20 मिनट तक ट्रेन रुकी रही। उसके बाद ट्रेन के अजायबपुर स्टेशन पर पहुंचने पर फिर से से धुआं उठने लगा।
विज्ञापन


लखनऊ से दिल्ली जा रही गाड़ी संख्या 12033 शताब्दी एक्सप्रेस सुबह करीब सवा नौ बजे दाऊद खां व चिरौलिया फाटक के मध्य पहुंची। तभी बोगी संख्या सी/4 के दोनों चक्कों में ब्रेक बाइडिंग हो गई, जिससे धुआं उठने लगा। धुआं उठता देख यात्रियों में खलबली मच गई। कंट्रोलर के निर्देश पर ट्रेन को रोक दिया गया। इसके बाद तकनीकी टीम ने देखा कि बोगी के ब्रेक चिपके हुए थे। 

फायर फाइटिंग सिस्टम (अग्नि बुझाने का उपकरण) की मदद से दोनों चक्कों (व्हील) की आग बुझाई गई। इस दौरान ट्रेन करीब 20 मिनट तक रुकी रही। उसके बाद अजायबपुर स्टेशन के पास पहुंचने पर फिर से ब्रेक बाइडिंग हो गई। वहां ट्रेन को फिर रोका गया। जहां से खराबी दूर होने के बाद दिल्ली की ओर रवाना की गई। उत्तर मध्य रेलवे के जनसंपर्क अधिकारी अमित सिंह के अनुसार ब्रेक बाइडिंग के चलते ट्रेन रुकी थी। जिसे सही कर ट्रेन को रवाना किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें