फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh News: स्मार्ट कैमरों से शहर की हर गतिविधि पर होगी नजर

विज्ञापन
सीसीटीवी। - फोटो : प्रतीकात्मक।
विज्ञापन
शहर के प्रमुख मार्गों एवं व्यस्त बाजारों में स्मार्ट सर्विलांस सिस्टम से युक्त हाई-रेजोल्यूशन कैमरे स्थापित करने का कार्य शुरू कर दिया गया है। इन कैमरों से अब पुलिस और निगम के अधिकारी शहर की प्रत्येक गतिविधि पर नजर रख सकेंगे।
विज्ञापन



खासकर अतिक्रमणकारियों, गंदगी फैलाने, नियम तोड़ने, गलत पार्किंग के साथ अपराध करने वालों पर आई ट्रिपल सी से निगरानी रखी जाएगी। प्रथम चरण में रसलगंज क्षेत्र में 30 हाई-रेजोल्यूशन कैमरे स्थापित किए गए हैं। शुक्रवार को नगर आयुक्त प्रेम प्रकाश मीणा ने नगर निगम की तकनीकी टीम के साथ रसलगंज मछली मार्केट एवं मलखान सिंह चिकित्सालय के समीप लगाए गए कैमरों का भौतिक सत्यापन किया।


उन्होंने अधीनस्थ अधिकारियों को निर्देशित किया कि रसलगंज के उपरांत शमशाद मार्केट पर अगले तीन दिनों में कैमरे लगा दिए जाएं। सोमवार को मामू भांजा, मंगलवार को रामघाट रोड, जमालपुर सहित व्यस्ततम बाजार में कैमरे लग जाए। इन कैमरों से प्राप्त साक्ष्यों (एविडेंस) के आधार पर अतिक्रमण करने वालों के विरुद्ध सख्त अभियान चलाया जाएगा। 15 दिनों में शहर का हर कोना नगर निगम की परिधि में होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें