रामघाट रोड गांधी आई हॉस्पिटल के बाहर धरना प्रदर्शन करते फुटपाथ लघु व्यापार मंडल समिति के पदाधिक
- फोटो : samvad
रामघाट रोड स्थित गांधी आई हॉस्पिटल के बाहर शुक्रवार को फुटपाथ लघु व्यापार मंडल समिति के बैनर तले लघु व्यापारियों ने धरना-प्रदर्शन किया। संस्थापक राजवीर सिंह सुमन ने कहा कि एक ओर सरकार लोगों को रोजगार दे रही है तो दूसरी ओर नगर निगम फुटपाथ पर दुकान, ठेल व ढकेल नहीं लगाने दे रहा और उनका रोजगार छीन रहा है।
उन्हें एक ऐसा स्थान दिया जाए जहां वे अपना छोटा-मोटा व्यापार कर सकें।उन्होंने प्रशासन से लघु व्यापारियों की समस्याओं का समाधान कराने की मांग की। समिति के पदाधिकारियों का कहना था कि फुटपाथ पर कारोबार करने वाले छोटे दुकानदारों की समस्याओं को गंभीरता से सुना जाना चाहिए। मौके पर अभिषेक सैनी, सुरेंद्र सैनी, अजय सैनी, नीशू यादव, रामवीर जाटव, संजय गुप्ता, मोतीराम, अर्जुन आदि थे।