फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अपहृत युवक का 23 दिन बाद मिला कंकाल

विज्ञापन
विज्ञापन
कोतवाली क्षेत्र के गांव महतापुर निवासी एक युवक का अपहरण के 23 दिन बाद कांडली गांव के समीप एक खेत से कंकाल बरामद हुआ है। पुलिस ने हड्डियों को जब्त किया है, जिनका सैंपल डीएनए जांच के लिए प्रयोगशाला में भेजा जाएगा। मृत युवक का मोबाइल व बाइक भी आरोपी के पास से पुलिस ने बरामद कर लिया है। अदालत के आदेश पर आरोपी को जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन

गांव महतापुर निवासी पीतांबर को 30 मार्च की दोपहर ब्रह्मजीत उर्फ धरमू पुत्र धर्मवीर निवासी सदीकपुर थाना नौहझील जिला मथुरा घर से बुलाकर अपने साथ ले गया था। धरमू महतापुर गांव में अपनी मामी के यहां रहता था। पीतांबर की मां कलावती पत्नी बिजेंद्र सिंह ने पहले गुमशुदगी बाद में धरमू के खिलाफ अपहरण की रिपोर्ट दर्ज कराई थी।
बताया था कि उनके बेटे को धरमू बेसवां चौराहा तक छोड़ने की बात कहकर घर से बुला ले गया था। इसके बाद से पीतांबर का फोन बंद था। जब उन्होंने धरमू से बेटे के बारे में पूछा तो उसने जातिसूचक शब्दों का प्रयोग करते हुए जान से मारने की धमकी दी। बुधवार की शाम करीब चार बजे उप निरीक्षक अभय प्रताप सिंह ने बेसवां चौराहे से धरमू को पकड़ लिया।
विज्ञापन

मामी पर लांछन लगाने पर की हत्या
पूछताछ में धरमू ने पुलिस को बताया कि पीतांबर उसका दोस्त था। 30 मार्च को दोनों साथ थे। शाम में बेसवां से शराब ली और महतापुर जाने वाले रास्ते पर तैनू चाचा के खेत में खाली कमरे की छत पर बैठकर शराब पी। नशा होने पर पीतांबर गालियां देने लगा। उसकी मामी के बारे में उल्टा-सीधा कहने लगा। समझाने पर भी नहीं माना।
इसके बाद बाइक से वह दोनों कांडली रजबाहा की पटरी पर एक खेत में स्थित नलकूप पर पहुंचे। वहां रात 10 बजे उसने गमछे से पीतांबर की गला दबाकर हत्या कर दी। लाश को गेहूं के खेत में डाल दिया। उसका मोबाइल व बाइक लेकर भाग गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें