फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सफलता: बच्चा चोरी कर बेचने के मामले में पुलिस कार्रवाई जारी, गाजियाबाद में ही मिला छठवां बच्चा, दो और महिला पकड़ीं

Tue, 27 Jul 2021 11:14 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़

सार

गाजियाबाद के हज हाउस के बच्चे को उसका परिवार मंगलवार को यहां आकर अपने साथ ले गया। वहीं एसएसपी कलानिधि नैथानी ने मामले में पूरी गोदनामा व्यवस्था की जांच के लिए ह्यूमन ट्रैफिकिंग टीम को निर्देश दिए हैं। जो गोदनामा सामने आए हैं उनकी जांच कर मुकदमे में शामिल किया जाएगा
विज्ञापन
बच्चा चोरी गैंग - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बच्चा चोरी करके निसंतान दंपतियों को बेचने वाले गिरोह के खिलाफ पुलिस अभियान मंगलवार को भी जारी रहा। इस दौरान देर रात गाजियाबाद के साहिबाबाद में ही वह छठवां बच्चा भी बरामद कर लिया, जिसके मुम्बई बेचने की बात कही गई थी। वहां मंगलवार देर शाम तक जारी कार्रवाई में इस रैकेट की दो महिलाएं और पकड़ी गई हैं। 
विज्ञापन


देर रात उनसे पूछताछ जारी थी। इधर गाजियाबाद के हज हाउस के बच्चे को उसका परिवार मंगलवार को यहां आकर अपने साथ ले गया। वहीं एसएसपी कलानिधि नैथानी ने मामले में पूरी गोदनामा व्यवस्था की जांच के लिए ह्यूमन ट्रैफिकिंग टीम को निर्देश दिए हैं। जो गोदनामा सामने आए हैं उनकी जांच कर मुकदमे में शामिल किया जाएगा।

 रविवार रात को पुलिस टीम ने ने बच्चा चोरी करने वाले एक गिरोह का पर्दाफाश करते हुए 16 लोगों को गिरफ्तार किया था। इसमें 9 महिलाएं शामिल थीं। गिरफ्तार किए गए लोगों में बच्चों को खरीदने वाले, मध्यस्थता करने वाले दलाल और बच्चा चोरी करने वाले बदमाश शामिल थे।
विज्ञापन


 इनके कब्जे से 5 बच्चे बरामद भी किए गए थे। एसएसपी कलानिधि नैथानी ने बताया कि गिरोह के सदस्यों से पूछताछ के आधार पर पता चला कि छठवां बच्चा दादरी की सोनिया नाम की महिला के जरिये मुम्बई में बेचा गया है। इनमें से तीन बच्चे अलीगढ़ से चोरी किए गए थे तीन बच्चे गाजियाबाद से चोरी किए गए थे। 
Trending Videos

छठवें बच्चे तक पहुंचने के लिए पुलिस टीम सोनिया की तलाश में दादरी पहुंची और वहां मदद के लिए गाजियाबाद पुलिस भी बुला ली गई। दोनों जिलों की टीम ने समन्वय बनाकर सोनिया को पकड़ लिया और उससे पूछताछ में एक अन्य महिला को भी हिरासत में लिया गया। 

उनकी मदद से इतना स्पष्ट हो गया कि छठवां बच्चा मुम्बई नहीं, बल्कि साहिबाबाद में ही बेचा गया है। देर रात तक अलीगढ़ व गाजियाबाद की पुलिस ने उस बच्चे को बरामद कर लिया था, जबकि सोनिया से अलीगढ़ की पुलिस पूछताछ में लगी थी। 

इधर, मंगलवार को 2 साल के एक बच्चे को उसकी गाजियाबाद हज हाउस के रहने वाले माता-पिता को सौंपा गया है। इस बच्चे को पहले बाल कल्याण समिति के समक्ष प्रस्तुत किया गया। यहां पर गाजियाबाद से आए बच्चे के माता-पिता ने अपने दस्तावेज प्रस्तुत किए। बाल कल्याण समिति ने दस्तावेजों का परीक्षण किया। जिसके बाद बच्चे को उसके माता-पिता को सौंप दिया।

वहीं स्थानीय स्तर पर गिरोह की दो महिलाएं अभी भी फरार हैं, जिनकी तलाश के लिए गैर जनपदों में दबिश दी जा रही है। इधर, जेल भेजे गए मुख्य आरोपियों को रिमांड पर लेने व अन्य प्रक्रिया भी जारी हैं। इस काम को सीओ तृतीय श्वेताभ पांडेय के नेतृत्व में एक अलग टीम अंजाम दे रही है।
विज्ञापन

बच्चा चोरी मामले में दादरी की महिला तक हमारी टीम गाजियाबाद पुलिस के सहयोग से पहुंच गई। उससे पूछताछ जारी है।  साहिबाबाद से ही छठवें बच्चे को बरामद करने की जानकारी मिली है। चूंकि गाजियाबाद में भी बच्चा चोरी का मुकदमा है। इसलिए सोनिया को वहीं दाखिल किया जाएगा। हमारी टीम बयान के आधार पर यहां के मुकदमे में बाद में तमिल कराएगी। इस मामले में अन्य कार्रवाई भी जारी हैं। फरार लोगों की तलाश जारी है।-कलानिधि नैथानी, एसएसपी
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें