फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh News: मारपीट में महिला सिपाही सहित छह महिलाएं घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
गांव ताजपुर में बृहस्पतिवार की शाम को महिलाओं के बीच हुए विवाद में दो पक्षों में जमकर मारपीट हो गई। घटना में दोनों पक्ष की तीन-तीन महिलाएं घायल हो गईं। घायलों में एक पक्ष से दिल्ली पुलिस की महिला सिपाही रीना कुमारी व उसकी मां पूनम देवी तथा भाई उत्तम चौहान शामिल हैं।
विज्ञापन

दूसरे पक्ष से मुन्नी देवी, वर्षा व पूनम चौहान घायल हुई हैं। सूचना पाकर पुलिस ने मौके पर पहुंच कर सभी घायलों का चिकित्सकीय परीक्षण कराया। दोनों पक्षों ने एक-दूसरे के खिलाफ कोतवाली में तहरीर दी हैं। दिल्ली पुलिस की महिला सिपाही रीना कुमारी गांव ताजपुर की रहने वाली हैं। वह रक्षाबंधन पर्व पर अपने घर आई हैं। सीओ गभाना महेश कुमार ने बताया कि महिलाओं के बीच हुए विवाद में एक पक्ष से दिल्ली पुलिस की महिला सिपाही के हल्की गुम चोट लगी है। दोनों पक्षों ने एक-दूसरे के खिलाफ तहरीर दी हैं। तहरीर के आधार पर कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें