लक्ष्मी राज इंटर कॉलेज में चेयरमैन कुंवर अभिमन्युराज सिंह को राखी बांधतीं छात्राएं। स्रोत : स्व
- फोटो : samvad
कस्बे के श्री लक्ष्मीराज इंटर कॉलेज में रक्षाबंधन पर राखियां बांधकर मनाया गया। छात्राओं ने छात्रों की कलाइयों पर राखी बांधीं और छात्रों ने उन्हें मिष्ठान खिलाया। नगर पंचायत के चेयरमैन कुंवर अभिमन्यु राज सिंह ने भी कॉलेज पहुंच कर छात्राओं से राखी बंधवाई और उन्हें उपहार भेंट किए। प्रधानाचार्य डॉ. विजेंद्र शर्मा ने रक्षाबंधन के महत्व पर प्रकाश डाला। इस मौके पर साधना सिंह, गरिमा सिंह, यशपाल सिंह, अखिलेश मिश्रा, हिमांशु यदुवंशी, अनिल शर्मा आदि मौजूद रहे।