फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जहरीली शराब तस्करों की तलाश के लिए छह टीमें गठित

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो, अलीगढ़।
विज्ञापन

बुलंदशहर जिले के सिकंदराबाद के जीतगढ़ी गांव में जहरीली शराब पीने से पांच लोगों की मौत होने के बाद यहां के पुलिस-प्रशासन व आबकारी विभाग में भी हड़कंप जैसी स्थिति है। जिले में अवैध शराब तस्करों की तलाश शुरू हो गई है। जिला आबकारी स्तर से छह टीमें गठित की गई हैं। इन टीमों के साथ संबंधित सर्किल के सीओ व एसडीएम भी साथ रहेंगे। डीएम व एसएसपी ने सख्त हिदायत दी है कि अगर जिले में एक भी व्यक्ति की मौत का मामला जहरीली शराब पीने के चलते होने का सामने आया तो संबंधित अधिकारी-कर्मचारियों पर कार्रवाई तय है।
इधर, आबकारी विभाग ने बुलंदशहर जिले की सीमा के कुछ गांव, हाईवे पर स्थित ढाबों, ईंट-भट्ठों और दुकानों को चिन्हित किया है। सूत्रों के मुताबिक इनके संबंध में सूचना मिली है कि यहां कच्ची व जहरीली शराब की तस्करी होती है। टीमें निगाह बनाए हुए हैं। शनिवार को सभी टीमों ने अपने-अपने इलाकों में छानबीन की। हालांकि, कोई तस्कर पकड़ में नहीं आया।
विज्ञापन

जिला आबकारी अधिकारी धीरज शर्मा ने बताया कि जिले में आबकारी विभाग के छह सर्किल हैं। इनमें दो शहरी व चार देहात क्षेत्र के हैं। सभी सर्किल के इंचार्ज को सक्रिय किया गया है। इंचार्ज के नेतृत्व में टीमों का गठन किया गया है। शनिवार को टीमों की छापेमारी जारी रही। वहीं, प्रशासनिक स्तर से एसडीएम व पुलिस सीओ को भी चेकिंग में लगाया गया है।
विज्ञापन

गभाना, खैर, टप्पल, इगलास निशाने पर
आबकारी व पुुलिस टीमों के निशाने पर गभाना, खैर, टप्पल व इगलास इलाके हैं। इन इलाकों में पहले भी कई बार शराब की भट्टियां पकड़ी जा चुकी हैं।
जिले में सूखे नशे का भी फलफूल रहा कारोबार
जिले में जहरीली शराब के साथ ही सूखे नशे का भी कारोबार फल-फूल रहा है। बीते साल की कार्रवाई पर गौर करें तो पुुलिस की लिखा-पढ़ी में 405 छापे मारी में 416 लोगों की गिरफ्तारी हुई। 3105 किलो गांजा जब्त किया गया। 106 किलो 273 ग्राम नशीला पाउडर जब्त किया गया। 7 किलो डोडा पाउडर जब्त किया गया। बरामद नशीले पदार्थों की कीमत एक करोड़ 61 लाख 45 हजार 274 रुपये आंकी गई। 10 अपराधियों पर गैंगस्टर की कार्रवाई हुई। तस्करों के पास से 27 वाहन भी जब्त किए गए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें