फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अलीगढ़ : रिटायर्ड शिक्षक के घर में लूट के इरादे से घुसे बदमाश, एक दबोचा

विज्ञापन
अलीगढ़ : अशोक नगर में हुई घटना के बाद थाना बन्ना देवी पहुंचे लोग घटना की जानकारी पुलिस को देते हुए। - फोटो : CITY OFFICE
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़
विज्ञापन

महानगर के बन्नादेवी इलाके के न्यू अशोक नगर में शनिवार देर शाम को एक रिटायर्ड शिक्षक के घर में लूट के इरादे से तीन बदमाश जा घुसे। हालांकि दूध वाले के सही समय पर आने से वह कामयाब नहीं हो सके। भागते समय शोर मचाने पर जुटी भीड़ ने तीन में से एक बदमाश को दबोच लिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने उसे हिरासत में ले लिया है। देर रात तक उससे दो अन्य बदमाशों के संबंध में पूछताछ जारी रही।
केपी इंटर कॉलेज के पूर्व प्रधानाचार्य रामवीर शर्मा अपनी पत्नी पिस्ता देवी के साथ न्यू अशोक नगर स्थित मकान में रहते हैं। वाकया शाम सात बजे करीब का है। तीन बदमाश घर पर पहुंचे और खुद को परिचित बताते हुए दरवाजा खुलवा लिया। जैसे ही दरवाजा खुला एकाएक अंदर जा घुसे। रामवीर शर्मा व पिस्ता देवी को धमकाने लगे। उनसे तिजोरी की चाबी मांगने लगे। दंपती इसका विरोध कर ही रहे थे कि दूध वाले ने दरवाजा खटखटा दिया। बदमाश पकड़े जाने के डर से सकपका कर भागने लगे। दूध वाले व दंपती ने शोर मचा दिया।
विज्ञापन

तभी भीड़ ने उनमें से एक बदमाश को दबोच लिया। उसकी जमकर पिटाई की। दो अन्य बदमाशों के पीछे भागकर उनको भी पकड़ने की कोशिश की गई। हालांकि वह भागने में सफल रहे। दंपती को पुलिस को बुला लिया। पुलिस उसे थाने ले गए। बन्नादेवी इंस्पेक्टर धीरेंद्र मोहन शर्मा ने बताया कि पकड़ा गया बदमाश देहलीगेट इलाके का है। उससे पूछताछ जारी है। साथ ही अन्य दो बदमाशों की भी तलाश की जा रही है। रामवीर शर्मा की ओर से मुकदमा दर्ज कराया जा रहा है।
बाइक सवार महिला ने जंजीर छीन ले गए बाइकर्स
अलीगढ़। महानगर के क्वार्सी थाना क्षेत्र के सुरेंद्र नगर से पति संग बाइक पर बैठ गुजर रही एक महिला से बाइकर्स जंजीर छीन ले गए। बदमाश सीसीटीवी में कैद हो गए हैं। पुलिस ने बदमाशों की खोजबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन

सासनीगेट के महेंद्र नगर की रहने वाली चित्रा उपाध्याय ने बताया कि वह पति राकेश उपाध्याय के साथ बाइक से अपने परिचित के घर सुरेंद्र नगर जा रहीं थीं। विनोद बाल मंदिर के पास पीछे से बाइक सवार लुटेरे आए और पीछे बैठे युवक ने गले पर झपट्टा मार सोने की जंजीर लूट ली और तेजी से फरार हो गए। सूचना पर आई पुुलिस ने आसपास लगे सीसीटीवी खंगाले तो लुटेरे उसमें पाए गए। क्वार्सी इंस्पेक्टर छोटेलाल ने बताया कि लुटेरों की तलाश की जारी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें