फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh News: अज्ञात ने लगाई बारी-बारी से छह भूस की बुर्जियों में आग, भूसा जलकर हुआ राख

Sat, 24 Jun 2023 05:56 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़

सार

देर रात्रि अज्ञात व्यक्ति ने रंजिशन बारी-बारी सभी बुर्जियों में आग लगा दी। अगली सुबह जब गांव के लोग खेतों की ओर गए, तो धुंआ उठता देख शोर शराबा किया, तो ग्रामीण एकत्रित हो गए। आग बुझाने की कोशिश की परन्तु आग विकराल होने के कारण सफल नहीं हुए। 
विज्ञापन
आग बुझाती दमकल - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अलीगढ़ में गोंडा के गांव भूरियागढी में शुक्रवार देर रात्रि अज्ञात व्यक्ति ने गांव के बाहर खेतों पर रखी छ: किसानों की बुर्जियों में आग लगा दी। घटना का पता किसानों को शनिवार सुबह लगा। आग को बुझाने का भरसक प्रयास किया गया, परन्तु तब तक भूसा जलकर राख हो गया। इससे किसानों को लाखों रुपये का आर्थिक नुकसान हो गया। 

विज्ञापन


गांव भूरियागढी के किसान सत्यवीर सिंह, साहब सिंह,राजेन्द्र सिंह,ऋषिपाल सिंह,सहदेव सिंह,करुआ ने बताया कि उनकी भूसे की बुर्जियां गांव के बाहर खेतों पर रखी हुई थीं। किसानों के खेत भी आस-पास हैं। आरोप है कि देर रात्रि अज्ञात व्यक्ति ने रंजिशन बारी-बारी सभी बुर्जियों में आग लगा दी। अगली सुबह जब गांव के लोग खेतों की ओर गए, तो धुंआ उठता देख शोर शराबा किया, तो ग्रामीण एकत्रित हो गए। आग बुझाने की कोशिश की परन्तु आग विकराल होने के कारण सफल नहीं हुए। 

ग्रामीणों ने थाना पुलिस को घटना के संबंध में सूचना दी, जिस पर पुलिस टीम दमकल विभाग को साथ लेकर मौके पर पहुंच गई। दमकल विभाग ने आग को शांत किया, परन्तु तब तक भूसा पूरी तरह जलकर राख हो गया था। किसानों ने थाने में कार्यवाई के लिए तहरीर दी। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें