सड़कों का निरीक्षण करते नगर आयुक्त प्रेम प्रकाश मीणा
- फोटो : अलीगढ़ नगर निगम
मुख्यमंत्री ग्रीन रोड इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलेपमेंट (सीएम ग्रिड) योजना से अलीगढ़ शहर की छह सड़कों का निर्माण कराया जाएगा। लगभग साढ़े नौ किमी लंबी इन सड़कों के निर्माण पर करीब 150 करोड़ रुपये खर्च होंगे। सीसी रोड के साथ पथ प्रकाश, फुटपाथ के निर्माण के साथ ही पेड़-पौधे लगाए जाएंगे। शासन ने 53.43 करोड़ रुपये की पहली किस्त जारी कर दी है।
नगर आयुक्त प्रेम प्रकाश मीणा ने 6 सितंबर को एक्सईएन निर्माण बिजेंद्र पाल सिंह व अन्य अभियंताओं के साथ सड़कों का निरीक्षण किया। कालीदह से अवतार नगर व भुजपुरा बाईपास पर अतिक्रमण मिला। इसे हटाने का निर्देश दिया है। कालीदह मरघट से अवतार नगर को जाने वाली सड़क पर बहाव व डलाव के कारण जलभराव की स्थिति मिली। नगर आयुक्त ने यहां पंपिंग स्टेशन की कार्य क्षमता बढ़ाने के साथ-साथ इसके डलाव को सही से निर्माण कराने को कहा।
इन सड़कों का होगा निर्माण
- भुजपुरा बाईपास रोड (मथुरा रोड से खैर रोड तक)
- मथुरा रोड पर सासनीगेट चौराहे से दिल्ली-कानपुर (जी.टी. रोड) बाईपास तक
- मेडिकल रोड (दोदपुर रोड से मेडिकल कॉलेज तक)
- सराय हरनारायण–सासनी गेट चौराहे से पंचनगरी पोखर तक
- कालीदह मरघट से अवतार नगर होते हुए रेलवे फाटक तक
- जेल रोड पुल से नई बस्ती पोखर, मुसद्दाबाद जी.टी. रोड, रघुवीरपुरी रोड होते हुए गूलर रोड तक