फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Good News: अलीगढ़ से शुरू होगी चार्टर उड़ान,अपनी सुविधा अनुसार टैक्सी की तरह बुक कर सकेंगे प्लेन

Sun, 07 Sep 2025 10:59 AM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़

सार

यह सेवा आपको समय की बचत और यात्रा में पूरी गोपनीयता देगी। यह सेवा उन व्यावसायियों, पर्यटकों और मेडिकल इमरजेंसी वाले लोगों के लिए बहुत उपयोगी साबित होगी, जिन्हें तुरंत यात्रा करनी होती है।
विज्ञापन
अलीगढ़ एयरपोर्ट पर खड़ा जहाज - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हवाई सफर करने वालों के लिए खुशखबरी है। अब आप अपनी जरूरत के अनुसार, हवाई जहाज को टैक्सी की तरह बुक कर सकेंगे। अलीगढ़ में विमान कंपनी जल्द ही चार्टर उड़ान सेवा शुरू करने की तैयारी में है। यह सुविधा उन लोगों के लिए फायदेमंद होगी, जो अपनी सुविधा के अनुसार कहीं भी जाना चाहते हैं।

विज्ञापन


अलीगढ़ एयरपोर्ट पर एयरलाइन संचालित करने वाले फ्लाई बिग के विशाल गर्ग कहते हैं कि बी-2-100 प्लेन के साथ यह सुविधा शुरू होने के बाद अलीगढ़ से हवाई कनेक्टिविटी और बेहतर हो जाएगी। इससे यहां के व्यापार और पर्यटन को भी बढ़ावा मिलेगा। 

यह आपको समय की बचत और यात्रा में पूरी गोपनीयता देगी। यह सेवा उन व्यावसायियों, पर्यटकों और मेडिकल इमरजेंसी वाले लोगों के लिए बहुत उपयोगी साबित होगी, जिन्हें तुरंत यात्रा करनी होती है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें