फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh News: बस चालक व बाइक सवारों में जमकर हुई मारपीट

विज्ञापन
विज्ञापन
क्षेत्र के गांव बिलौना निवासी ग्राम प्रधान बनी सिंह यादव अपने बेटे रिंकू कुमार के साथ शनिवार को बाइक से अलीगढ़ जा रहे थे। जलाली मोड़ के पास सामने से आ रही प्राइवेट बस के चालक द्वारा साइड नहीं देने पर बाइक खंदी में जाकर पलट गई और दोनों लोग घायल हो गए। शाम को अलीगढ़ से गांव लौट रहे प्रधान को बस चालक गंगीरी चौराहे पर सवारियां चढ़ाते समय मिल गया। प्रधान ने साइड न देने की बात कही।
विज्ञापन

आरोप है कि चालक ने प्रधान के गाल पर तमाचा जड़ दिया। दोनों पक्षों में हुई मारपीट में बस चालक बलवीर सिंह व परिचालक सुरेंद्र सिंह पुत्र रेशमपाल सिंह निवासी जिरौली हीरा सिंह थाना अकराबाद व दूसरे पक्ष से ग्राम प्रधान बनी सिंह यादव व बेटे पंकज कुमार व रिंकू कुमार घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को इलाज के लिये छर्रा के सरकारी अस्पताल भेजा। एसओ ज्योति श्रीवास्तव ने बताया कि दोनों पक्षों में राजीनामा हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें