फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh News: भारतीय इतिहास कांग्रेस में चुने गए एएमयू के छह इतिहासकार, 30 शिक्षक-शोधार्थियों ने लिया था भाग

Thu, 29 Dec 2022 07:08 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़

सार

भारतीय इतिहास कांग्रेस एक प्रतिष्ठा वाला निकाय है। इसमें अलीगढ़ से एएमयू के छह इतिहासकार चुने गए हैं। यह अलीगढ़ के लिए गौरव की बात है। इतिहासकार इरफान हबीब भी चुने गए हैं।
विज्ञापन
एएमयू - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारत में पेशेवर इतिहासकारों के सबसे बड़े निकाय भारतीय इतिहास कांग्रेस का 81वें सत्र मद्रास क्रिश्चियन कॉलेज चेन्नई में 27 से 29 दिसंबर के बीच आयोजित किया गया। भारतीय इतिहास कांग्रेस में एएमयू के इतिहास विभाग के 30 शिक्षकों और शोधकर्ताओं के एक बड़े दल ने भाग लिया।
विज्ञापन


एएमयू के ये छह इतिहासकार चुने गए
28 दिसंबर को भारतीय इतिहास कांग्रेस की कार्यकारी समिति और 29 दिसंबर को आम सभा बुलाई गई। कांग्रेस के विभिन्न पदों पर एएमयू से कुल छह विद्वान चुने गए हैं। जिसमें प्रो शिरीन मूसवी उपाध्यक्ष, प्रो सैयद अली नदीम रजावी सचिव, प्रो मानवेंद्र कुमार पुंढीर संयुक्त सचिव, प्रो सैयद जाबिर रजा कोषाध्यक्ष, प्रो इरफान हबीब और प्रोफेसर इशरत आलम को सदस्य कार्यकारी समिति के रूप में चुना गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें